त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए टीमों का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी सबकी नजरें

0

नई दिल्ली : श्रीलंका में 9 जून से इंडिया ए, अफगानिस्तान ए और श्रीलंका ए के बीच वनडे त्रिकोणीय श्रृंखला का आयोजन होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता के लिए इंडिया ए का स्क्वाड पहले ही घोषित किया जा चुका था, जबकि अब श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए की टीमों का भी ऐलान हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आधिकारिक प्रसारक सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने अपने एक्स खाते पर तीनों टीमों के पूर्ण स्क्वाड साझा किए हैं। इस श्रृंखला में सबसे अधिक नजरें 15 वर्षीय भारतीय प्रतिभा वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी, जिनके सामने अब वनडे प्रारूप में अपनी क्षमता साबित करने की बड़ी चुनौती होगी।

तिलक वर्मा की अगुआई में उतरेगी इंडिया ए टीम

वनडे त्रिकोणीय श्रृंखला में इंडिया ए टीम की कप्तानी तिलक वर्मा के हाथों में होगी। हालांकि उपकप्तान को लेकर स्थिति अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआत में रियान पराग को उपकप्तान बनाया गया था, लेकिन चोट के कारण उनके बाहर होने के बाद यह जिम्मेदारी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई। अब ऐसी चर्चाएं हैं कि ऋतुराज गायकवाड़ को विराट कोहली के संभावित विकल्प के रूप में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में बुलाया जा सकता है। यदि ऐसा होता है, तो इंडिया ए टीम में उपकप्तानी की भूमिका के लिए रजत पाटीदार का नाम सबसे आगे माना जा रहा है।

त्रिकोणीय श्रंखला के लिए इंडिया ए का स्क्वाड

तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़/रजत पाटीदार (उप-कप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कम्बोज, अरशद खान, अनुकूल रॉय।

त्रिकोणीय श्रंखला के लिए श्रीलंका ए का स्क्वाड

सहन अरचछिगे (कप्तान), निरोशम डिकवेल्ला (उपकप्तान/विकेटकीपर), अविष्का फर्नान्डो, नुवानिदु फर्नान्डो, एस. समराविक्रमा (विकेटकीपर), अहान विक्रमासिंघे, चमिका करुणारत्ने, वनुजा सहान, विजयकांत वियशकांत, मोहम्मद शिराज, दुलज समुदिता, विशेन हलम्बगे, रविंदु फर्नान्डो, चमिका गुनासेकरा, गरुका संकेत, कुगदास मथुलन।

त्रिकोणीय श्रंखला के लिए अफगानिस्तान ए का स्क्वाड

इमरान मीर (कप्तान), नूर रहमान (विकेटकीपर), मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), हसन ईसाखिल, खालिद तानिवाल, इजाज अहमदजई, बहीर शाह महबूब, फैसल खान शिनोजादा, फरमनुल्लाह सफी, शम्स उर रहमान, खलील गुरबाज, जाहिर खान पकतीन, फरीदून दाऊदजई, मोहम्मद इब्राहिम, अब्दु्ल्लाह अहमदजई।

भारत-श्रीलंका-अफगानिस्तान त्रिकोणीय सीरीज का शेड्यूल
क्रमांक दिन दिनांक मैच
1 मंगलवार 09-जून-26 भारत ‘ए’ बनाम श्रीलंका ‘ए’
2 गुरुवार 11-जून-26 भारत ‘ए’ बनाम अफगानिस्तान ‘ए’
3 शनिवार 13-जून-26 अफगानिस्तान ‘ए’ बनाम श्रीलंका ‘ए’
4 सोमवार 15-जून-26 भारत ‘ए’ बनाम श्रीलंका ‘ए’
5 बुधवार 17-जून-26 भारत ‘ए’ बनाम अफगानिस्तान ‘ए’
6 शुक्रवार 19-जून-26 अफगानिस्तान ‘ए’ बनाम श्रीलंका ‘ए’
7 रविवार 21-जून-26 फाइनल मैच

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here