T20 World Cup 2026 : मुश्किल पिच पर भारत का दमदार प्रदर्शन

0

नई दिल्ली : न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत ने दमदार प्रदर्शन किया। न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, लेकिन संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। अभिषेक के आउट होने के बाद ईशान किशन ने सैमसन का साथ बखूबी निभाया जिससे टीम का स्कोर तेजी से भाग रहा था। हालांकि, 16वां ओवर डालने आए जेम्स नीशाम ने अपने ओवर में तीन विकेट झटके जिसके बाद भारत की रन गति धीमी पड़ गई। भारत ने कीवी टीम को 256 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन न्यूजीलैंड के लिए पहाड़ जैसे स्कोर का पीछा कर पाना असंभव रहा और टीम को हार का सामना करना पड़ा। आइए जानते हैं टी20 विश्व कप में भारत की जीत के सात बड़े कारण…

गेंदबाजों ने बनाया दबाव

लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी खराब रही और टीम ने शुरुआत से ही विकेट गंवाए। हालांकि, पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर शिवम दुबे ने फिन एलेन का कैच छोड़ दिया। अर्शदीप सिंह ओवर कर रहे थे, लेकिन भारत को एलेन को जीवनदान देना ज्यादा भारी नहीं पड़ा। न्यूजीलैंड ने पावरप्ले में भारत के 92 रनों की तुलना में बनाए सिर्फ 52 रन बनाए और तीन विकेट गंवा दिए। न्यूजीलैंड के लिए सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने भले ही अर्धशतक लगाया, लेकिन लक्ष्य इतना बड़ा था कि भारत को इसका बचाव करने में किसी भी वक्त परेशानी नहीं हुई।

बूम-बूम बुमराह का कमाल

भारत की टी20 विश्व कप जीत में सबसे बड़ा योगदान तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का रहा। बुमराह ने पहले सेमीफाइनल में दमदार प्रदर्शन किया और फिर फाइनल में भी उम्दा प्रदर्शन किया। बुमराह ने फाइनल ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट झटके, लेकिन वह हैट्रिक पूरी नहीं कर सके। बुमराह की इकॉनोमी भी इस दौरान शानदार रही। बुमराह ने टूर्नामेंट में 14 विकेट लिए और वह टी20 विश्व कप 2026 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। बुमराह ने फाइनल में चार विकेट लिए।

सैमसन-अभिषेक की दमदार साझेदारी

भारत ने खिताबी मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया और अभिषेक शर्मा पर भरोसा बनाए रखा। अभिषेक और संजू की जोड़ी ने भी निराश नहीं किया और टीम को बड़ी शुरुआत दिलाई।न्यूजीलैंड के लिए गेंदबाजी की शुरुआत मैट हेनरी ने की। सैमसन पहली चार गेंद पर कोई रन नहीं बना सके, लेकिन उन्होंने पांचवीं गेंद पर छक्के के साथ भारत के रन का खाता खोला। थोड़ी देर में अभिषेक भी लय में लौटे और उन्होंने हाथ खोले। सैमसन और अभिषेक ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाया और टीम को बड़ी शुरुआत दिलाई।

इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। टी20 विश्व कप के फाइनल में यह पहली बार है जब किसी टीम ने पहले विकेट के लिए 50+ रनों की साझेदारी की है। इससे पहले कामरान अकमल और शाहजाएब हसन ने श्रीलंका के खिलाफ 2009 में 48 रनों की साझेदारी की थी। दोनों बल्लेबाजों ने फाइनल मुकाबले में पहले विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी की। इस पार्टनरशिप का अंत रचिन रवींद्र ने अभिषेक को आउट करके किया। अभिषेक 21 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्के की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए।

विश्व कप में पावरप्ले का सर्वोच्च स्कोर बनाया

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के फाइनल में पावरप्ले के दौरान बिना किसी नुकसान के 92 रन बनाए। ये टूर्नामेंट के इतिहास में पावरप्ले में बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है। टीम ने वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ा जिन्होंने 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ पावरप्ले में एक विकेट पर 92 रन बनाए थे। सैमसन ने लगातार तीसरे मैच में अर्धशतक लगाया जिससे भारत विशाल स्कोर की ओर अग्रसर हुआ। सैमसन हालांकि, शतक नहीं लगा सके और 46 गेंदों पर पांच चौकों और आठ छक्कों की मदद से 89 रन बनाकर आउट हुए।

भारत को मिले तीन बड़े ओवर

भारत को तीन बड़े ओवर मिले जिसमें बल्लेबाजों ने 20+ रन निकाले। भारतीय बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन को सबसे ज्यादा निशाने पर लिया। भारत की पारी का चौथा ओवर डालने आए फर्ग्यूसन पहले अभिषेक ने निशाने पर लिया और एक चौका तथा एक छक्का जड़ा। इसके बाद सैमसन ने एक छक्का और एक चौका लगाया। इस तरह दोनों बल्लेबाजों ने फर्ग्यूसन के ओवर से कुल 24 रन निकाले जो टी20 विश्व कप फाइनल का संयुक्त रूप से सबसे महंगा ओवर है। इसके बाद भारत की पारी के 12वें ओवर में भी 24 रन आए। इस वक्त सैमसन और ईशान ने फर्ग्यूसन को निशाने पर लिया। इसके बाद आखिरी ओवर डालने आए जेम्स नीशम के ओवर से शिवम दुबे ने 24 रन निकाले जिससे टीम का स्कोर 250 के पार पहुंचा।

नीशम ने भारत की रन गति पर लगाई लगाम

भारतीय टीम 300 रन के करीब बढ़ रही थी, लेकिन 16वां ओवर डालने आए जेम्स नीशम ने एक ही ओवर में भारत को तीन झटके दिए जिससे भारत की रन गति पर असर बड़ा। नीशम ने पहली ही गेंद पर सैमसन को आउट किया। फिर ओवर की पांचवीं गेंद पर ईशान किशन को अपना शिकार बनाया। इसके बाद नए बल्लेबाज के रूप में उतरे कप्तान सूर्यकुमार यादव पहली ही गेंद पर विकेट गंवा बैठे और खाता खोले बिना आउट हुए। इस ओवर में सिर्फ एक रन आए। शिवम दुबे ने आखिरी ओवर में नीशम को निशाने पर लिया जिससे टीम आखिरी चार ओवर में 51 रन बना सकी। न्यूजीलैंड के लिए नीशम ने तीन विकेट झटके, जबकि मैट हेनरी और रचिन रवींद्र को एक-एक विकेट मिला। आपके लिए प्रस्तुत है कुछ खास रिकार्ड…

टी20 विश्व कप 2026 के टॉप 5 बल्लेबाज
टी20 विश्व कप 2026 के टॉप 5 गेंदबाज

टी20 विश्वकप की विजेता टीमें

आईसीसी फाइनल में भारत का रिकॉर्ड

जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड और कितनी प्राइज मनी

प्लेयर ऑफ द मैच : जसप्रीत बुमराह
द्द प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट : संजू सैमसन
सबसे ज्यादा विकेट : जसप्रीत बुमराह (14)
सबसे ज्यादा रन : साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान, 383 रन)
विजेता (भारत) तीन मिलियन (करीब 27.50 करोड़ रुपये)
उपविजेता (न्यूजीलैंड) 1.6 मिलियन (करीब 14.67 करोड़ रुपये)
सेमीफाइनल में हारने वाली टीमें 0.79 मिलियन डॉलर (करीब 7.24 करोड़ रु.)
पांचवें से 12वें स्थान की टीमें 0.38 मिलियन डॉलर (करीब 3.48 करोड़ रु.)
13 से 20वें स्थान की टीमें 0.25 मिलियन (लगभग 2.29 करोड़ रुपये)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here