Hockey India Awards: हार्दिक-नवनीत बने बेस्ट प्लेयर, जफर इकबाल को लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान

0

नई दिल्ली: हार्दिक सिंह और नवनीत कौर को आठवें वार्षिक पुरस्कार समारोह में वर्ष 2025 के सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला खिलाड़ी के लिए हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। दोनों खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए 20 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। इसके अलावा, 1980 मॉस्को ओलंपिक 1980 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे ज़फ़र इक़बाल को मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया। इस मौके पर जफर इकबाल ने कहा कि वह भारतीय हॉकी टीम को फिर से ओलंपिक चैंपियन बनते देखना चाहते हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि टीम में फिर से स्वर्ण पदक जीतने की क्षमता है, भले ही ओलंपिक और विश्व कप जीतना आसान नहीं होता।

बलजीत सिंह की मेहनत रंग लाई, प्रतिष्ठित अवॉर्ड से सम्मानित

वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का बलजीत सिंह पुरस्कार बिछू देवी खारीबम को दिया गया जबकि हॉकी इंडिया परगट सिंह सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर का पुरस्कार संजय ने जीता। वर्ष के सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर का अजित पाल सिंह पुरस्कार सुमित को और सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड का धनराज पिल्लै पुरस्कार सुखजीत सिंह को मिला। सभी खिलाडि़यों को पांच-पांच लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।

युवा सितारों का जलवा, जूनियर खिलाड़ियों ने जीते अवॉर्ड्स

सर्वश्रेष्ठ अंडर-21 खिलाड़ी (पुरुष) के लिए जुगराज सिंह अवॉर्ड प्रिंसदीप सिंह को दिया गया, जो चेन्नई में पिछले साल हुए एफआईएच जूनियर विश्व कप में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के गोलकीपर रहे थे। वहीं महिला वर्ग में उदीयमान खिलाड़ी का सम्मान साक्षी राणा को मिला। इस अवसर पर मनसुख मंडाविया ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि पिछले एक दशक में भारत में खेलों की संस्कृति मजबूत हुई है और एक नया इकोसिस्टम तैयार हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि ओलंपिक 2036 की मेजबानी की भारत की महत्वाकांक्षा को 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन से और बल मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here