32.5 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: आज के 3 वॉर्म-अप मैच, लाइव स्ट्रीम और समय जानकारी

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मंगलवार (3 फरवरी) को तीन वॉर्मअप मैच खेले जाने हैं। इनमें से दो मैच श्रीलंका और एक मैच भारत में आयोजित होगा। पहला मुकाबला ओमान और श्रीलंका ए के बीच कोलंबो में होगा, जबकि दूसरा मैच भी कोलंबो में नीदरलैंड्स और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा। तीसरा मैच चेन्नई में नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच होगा। भारत में इन तीनों मैचों में केवल नेपाल बनाम UAE मुकाबले का प्रसारण किया जाएगा। आइए जानते हैं 3 फरवरी को होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्मअप मैचों की लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग समेत पूरी जानकारी।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 वॉर्म मैच शेड्यूल

ओमान बनाम श्रीलंका ‘ए’, कोलंबो क्रिकेट क्लब ग्राउंड, कोलंबो – दोपहर 1 बजे।
नीदरलैंड बनाम जिम्बाब्वे, आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो – दोपहर 3 बजे।
नेपाल बनाम यूएई, एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई – शाम 5 बजे।

भारत में टी20 वर्ल्ड कप 2026 वॉर्म मैच का लाइव टेलीकास्ट कैसे देख सकते हैं?
भारत में नेपाल बनाम यूएई टी20 वर्ल्ड कप 2026 वॉर्मअप मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा।

भारत में टी20 वर्ल्ड कप 2026 वॉर्म मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं?
भारत में टी20 वर्ल्ड कप 2026 वॉर्म मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

भारत में टी20 वर्ल्ड कप 2026 वॉर्म मैच के हाइलाइट्स कैसे देख सकते हैं?
भारत में टी20 वर्ल्ड कप 2026 वॉर्म मैच के हाइलाइट्स ICC.tv सहित आईसीसी के सभी डिजिटल चैनल पर उपलब्ध होंगे।

ओमान का स्क्वाड

जतिंदर सिंह (कप्तान), आशीष ओडेदरा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), हम्माद मिर्जा, करण सोनावले, वसीम अली, जय ओडेदरा, हसनैन शाह, मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, शफीक जान, सुफयान महमूद, शकील अहमद, नदीम खान, शाह फैसल।

श्रीलंका ‘ए’ स्क्वाड

निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), नुवानिदु फर्नांडो, लसिथ क्रूसपुले, लाहिरू उदारा, सहान अराचिगे (कप्तान), विशेन हलंबगे, दुशान हेमंथा, मिलन प्रियनाथ रथनायके, मोविन सुबासिंघा, दिलशान मदुशंका, नुवान तुषारा, विजयकांत व्यासकांत, ट्रैवीन मैथ्यू, गरुका संकेत।

नीदरलैंड का स्क्वाड

मैक्स ओडॉउड, ज़ैक लायन कैचेट, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), बास डी लीडे, माइकल लेविट, नूह क्रॉस, टिम वैन डेर गुगटेन, साकिब जुल्फिकार, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रूलोफ वैन डेर मेरवे, पॉल वैन मीकेरेन, फ्रेड क्लासेन, काइल क्लेन।

जिम्बाब्वे का स्क्वाड

ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रेंडन टेलर, सिकंदर रजा (कप्तान), डायोन मायर्स, ताशिंगा मुसेकिवा, रयान बर्ल, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारावा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, टोनी मुनयोंगा, क्लाइव मैडेंडे, टिनोटेन्डा मापोसा, ग्रीम क्रेमर।

नेपाल का स्क्वाड

आसिफ शेख (विकेटकीपर), कुशल भुर्टेल, रोहित पौडेल (कप्तान), संदीप जोरा, लोकेश बम, दीपेंद्र सिंह ऐरी, सोमपाल कामी, करण केसी, आरिफ शेख, नंदन यादव, गुलसन झा, संदीप लामिछाने, ललित राजबंशी, शेर मल्ला, बसीर अहमद।

यूएई का स्क्वाड

अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), मुहम्मद जोहैब, अलीशान शराफू, हर्षित कौशिक, मयंक कुमार, ध्रुव पाराशर, मुहम्मद अरफान, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद रोहिद खान, सिमरनजीत सिंह, सोहैब खान, मुहम्मद फारूक।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles