नई दिल्ली: अंडर-19 एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत के सामने जीत के लिए 348 रन का विशाल लक्ष्य रखा है। इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, लेकिन भारतीय गेंदबाज पाकिस्तान को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोकने में नाकाम रहे।
पाकिस्तान ने फाइनल में 50 ओवर में 8 विकेट पर 347 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए समीर मिन्हास ने शानदार बैटिंग करते हुए 172 रन की पारी खेली और भारत को परेशानी में डाल दिया। समीर के अलावा पाकिस्तान के लिए अहमद हुसैन ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।
भारत के खिलाफ समीर मिन्हास का कहर, जड़ा 172 रन
पाकिस्तान के ओपनर समीर ने फाइनल में भारत के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया और उन्होंने 113 गेंदों पर 172 रन ठोक दिए जिसमें 9 छक्के और 17 चौके भी शामिल थे। समीर के अलावा पाकिस्तान के मध्यक्रम के बल्लेबाज अहमद हुसैन ने भी 56 रन की शानदार पारी खेली। कप्तान फरहान यूसुफ के बल्ले से 19 रन निकले जबकि हमजा जहूर ने 18 रन बनाए।