नई दिल्ली: वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 की चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब पहली बार मैदान पर उतरने को तैयार है। टीम श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की होम टी20 सीरीज खेलेगी, जिसका पहला मुकाबला रविवार को आयोजित होगा। भारत के स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है, जिसकी कमान हरमनप्रीत कौर संभालेंगी, जबकि उपकप्तानी स्मृति मंधाना के हाथों में होगी।
भारतीय महिला टीम के इस स्क्वाड में जी. कमालिनी और वैष्णवी शर्मा के रूप में दो युवा खिलाड़ियों की एंट्री हुई है। जबकि अनुभवी खिलाड़ियों में कप्तान और उपकप्तान के साथ जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, स्नेह राणा और हरलीन देओल भी टीम का हिस्सा हैं। साथ ही प्रतिका रावल फिट नहीं हुई हैं और शेफाली वर्मा ही स्मृति के साथ पारी की शुरुआत करती नजर आएंगी।