नई दिल्ली : आईपीएल के पिछले दो सीजन से वैभव सूर्यवंशी लगातार अपनी शानदार बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं पंजाब किंग्स के विस्फोटक ओपनर प्रियांश आर्या भी किसी से कम नजर नहीं आ रहे। दोनों युवा बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में रन बनाकर टीम इंडिया में जगह के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। जहां एक तरफ फैंस वैभव को जल्द भारतीय टीम में देखने की मांग कर रहे हैं, वहीं आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रियांश आर्या का प्रदर्शन भी बेहद प्रभावशाली रहा है।
वैभव सूर्यवंशी ने मौजूदा आईपीएल सीजन में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 11 मैचों में 440 रन बनाए हैं। वहीं प्रियांश आर्या भी पीछे नहीं हैं और उन्होंने 10 मुकाबलों में 342 रन अपने नाम किए हैं। सिक्स हिटिंग के मामले में भी प्रियांश का प्रदर्शन जबरदस्त रहा है। उन्होंने आईपीएल 2026 में अब तक 23 चौके और 32 छक्के लगाए हैं। हालांकि, इस मामले में वैभव सूर्यवंशी उनसे आगे नजर आते हैं, जिनके नाम 38 चौके और 40 छक्के दर्ज हैं। दोनों युवा बल्लेबाजों ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से फैंस और चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है। आइए अब दोनों खिलाड़ियों के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
वैभव सूर्यवंशी vs प्रियांश आर्या (IPL के आंकड़े)



