श्रीलंका दौरे पर बदलेगी टीम इंडिया, नीतिश-सुंदर OUT, अनुभवी सितारों की होगी वापसी

0

नई दिल्ली : भारत को श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेना है जिसकी शुरुआत 15 अगस्त से होगी। इस टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान अगले कुछ दिनों में किया जाने वाला है। हालांकि इस टेस्ट सीरीज से पहले भारत को अफगानिस्तान से जीत मिली थी, लेकिन ये मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा नहीं था। अब श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भारत के लिए काफी अहम है।

श्रीलंका के खिलाफ होने वाले इस टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा की वापसी हो सकती है जो अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेले थे। वहीं गुरनूर बरार और हर्ष दुबे को टीम से बाहर होना पड़ सकता है जो अफगानिस्तान के खिलाफ हुए टेस्ट में भारतीय टीम का हिस्सा थे। इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हुए वाशिंगटन सुंदर का श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलना संदिग्ध लग रहा है वहीं नीतिश रेड्डी भी चोट की समस्या से जूझ रहे हैं।

अगर नीतीश रेड्डी फिट नहीं होते हैं तो भारत शायद एक स्पेशलिस्ट बल्लेबाज को चुनेगा जिससे ऋतुराज गायकवाड़ या सरफराज खान जैसे खिलाड़ियों के लिए जगह बन सकती है। वहीं सुंदर के न होने से हर्ष दुबे की जगह बनी रह सकती है। हालांकि इसका मतलब यह होगा कि टीम में जडेजा और मानव सुथार के साथ तीन बाएं हाथ के स्पिनर हो जाएंगे। अगर भारत को ऑफ-स्पिनर चाहिए तो 33 साल के सारांश जैन एक संभावित विकल्प हो सकते हैं। उन्हें श्रीलंका ए के खिलाफ हाल ही में हुई फर्स्ट-क्लास सीरीज के लिए इंडिया ए टीम में चुना गया था।

नंबर तीन पर मिले-जुले प्रदर्शन के बावजूद साई सुदर्शन अपनी जगह बनाए रखेंगे जबकि देवदत्त पडिक्कल रिजर्व बल्लेबाज बने रहेंगे। यूनाइटेड किंगडम और जिम्बाब्वे में हुई व्हाइट-बॉल सीरीज से बाहर रहने के बाद मोहम्मद सिराज की वापसी हो सकती है। प्रसिद्ध कृष्णा भी टीम का हिस्सा बने रह सकते हैं और बुमराह के साथ मिलकर तीन-सदस्यीय तेज गेंदबाजी आक्रमण का हिस्सा बन सकते हैं। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल तय ओपनिंग जोड़ी हैं और किसी रिजर्व ओपनर को चुने जाने की संभावना नहीं है क्योंकि जरूरत पड़ने पर सुदर्शन और पडिक्कल दोनों ही ओपनिंग कर सकते हैं। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल टीम के विकेटकीपर होंगे।

श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए संभावित भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडीक्कल, ऋतुराज गायकवाड़/सरफराज खान, रविंद्र जडेजा, हर्ष दुबे/सारांश जैन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, ध्रुव जुरेल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here