नई दिल्ली : कॉमनवेल्थ गेम्स के तीसरे दिन भारत ने अपना पहला मेडल जीत लिया है। पैरा पावरलिफ्टिंग में झंडू कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का खाता खोला। इस शानदार शुरुआत के बाद आज भारतीय खिलाड़ियों का शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है। आज भारत के एथलीट बॉक्सिंग, स्विमिंग, पैरा स्विमिंग, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स, लॉन बॉल्स और 3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल जैसे अलग-अलग खेलों में अपना दम दिखाएंगे।
बॉक्सिंग में सचिन सिवाच 60 किग्रा वर्ग से अपने सफर की शुरुआत करेंगे, तो वहीं जिम्नास्टिक्स में प्रणति नायक महिला टीम और व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगी। स्विमिंग में दक्षन शशिकुमार और आर्यन नेहरा 400 मीटर फ्रीस्टाइल के फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेंगे, जबकि चैतन्य विश्वास कुलकर्णी पैरा स्विमिंग में उतरेंगे। लॉन बॉल्स में पुतुल सोनोवाल के साथ-साथ रूपा रानी टिर्की और पिंकी सिंह की जोड़ी मैदान में दिखेगी। इसके अलावा, भारत की महिला 3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल टीम वेल्स के खिलाफ अपना पहला मैच खेलकर इस टूर्नामेंट में डेब्यू करेगी।
तीसरे दिन भारत का शेड्यूल
3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल
महिलाओं का मैच (पूल बी): भारत बनाम वेल्स — शाम 4:35 बजे
आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक
महिलाओं की टीम का फाइनल और व्यक्तिगत क्वालीफिकेशन: शाम 8:15 बजे (पदक का मुकाबला)
बॉल्स (Lawn Bowls)
महिलाओं का जोड़ी: भारत बनाम टोंगा — शाम 3:50 बजे
मेंस सिंगल्स: भारत बनाम मलेशिया — शाम 7:30 बजे
बॉक्सिंग (मुक्केबाजी)
पुरुषों का 60 किग्रा वर्ग: सचिन सिवाच बनाम कियोम — शाम 4:00 बजे
स्विमिंग
पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल (हीट 3): दक्षण शशिकुमार — शाम 4:19 बजे
पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल (हीट 4): आर्यन नेहरा — शाम 4:19 बजे
पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल (फाइनल): रात 11:37 बजे (पदक का मुकाबला)


