PSL में गरमाया माहौल: डेविड वॉर्नर और मोईन अली के बीच तीखी भिड़ंत

0

नई दिल्ली : पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) में कराची किंग्स की रोमांचक जीत के बाद मैदान पर तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डेविड वॉर्नर और मोईन अली के बीच का एक पल कैमरे में कैद हो गया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आता है कि मैच खत्म होने के बाद हैंडशेक के दौरान डेविड वॉर्नर अचानक गुस्से में मोईन अली की ओर बढ़ते दिखे, जिससे मैदान पर कुछ देर के लिए माहौल गरमा गया।

टीम डायरेक्टर और स्ट्रेटेजी हेड हैदर अजहर के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस घटना ने एशेज की पुरानी प्रतिद्वंद्विता को फिर से हवा दे दी और फैंस के बीच अटकलों का बाजार गर्म कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कई लोगों ने यह तक कहा कि कराची कैंप के अंदर तनाव है और दो वरिष्ठ खिलाड़ी मैदान पर आपसे में ही बहस कर रहे थे।

इस बीच, डेविड वॉर्नर ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो क्लिप पर प्रतिक्रिया देते हुए इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक्स (X) पर @Sher__Ali हैंडल से शेयर की गई पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए डेविड वॉर्नर ने लिखा, ‘मैंने हैदर अजहर से कहा कि वह पहले जाएं और हाथ मिलाएं।’ एक्स यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए पूछा था, ‘यहां क्या बातचीत चल रही थी?’

यह घटना कराची किंग्स की पांच विकेट से रोमांचक जीत के तुरंत बाद सामने आई। टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए सिर्फ पांच रन चाहिए थे, लेकिन उसी दौरान मोईन अली अपनी पहली ही गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए, जिससे दबाव और बढ़ गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हालांकि, अब्बास अफरीदी ने शानदार छक्का लगाकर कराची किंग्स को जीत दिला दी। इसके बावजूद मैच के बाद खिलाड़ियों के बीच तनाव देखा गया, खासकर हैंडशेक के दौरान माहौल गरमा गया। इस मामले पर हैदर अजहर ने भी प्रतिक्रिया दी और स्थिति को हल्का बताते हुए कहा कि यह सच नहीं है, बल्कि दोनों खिलाड़ी मजाक कर रहे थे। कराची किंग्स ने रावलपिंडीज के खिलाफ 198 रन का लक्ष्य 4 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here