नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के सातवें मैच में शुक्रवार (3 अप्रैल) को चेन्नई सुपर किंग्स का सामना पंजाब किंग्स से होगा। पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की थी और वह इस जीत की लय को बरकरार रखते हुए अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल करना चाहेगी। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स को अपने पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, ऐसे में टीम इस मैच में जीत दर्ज कर अपना खाता खोलने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11 की बात करें तो दोनों टीमें चोट से परेशान है। महेंद्र सिंह धोनी के अलावा डेवाल्ड ब्रेविस के चोटिल होने से चेन्नई सुपर किंग्स दिक्कत में है। वहीं पंजाब किंग्स के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर की चोट चिंता का विषय है। अय्यर को गुजरात टाइटंस के खइलाफ बल्लेबाजी के दौरान कलाई में चोट लगी थी। कूपर कोनोली का शॉट सीधे उनके हाथ पर लगा था। हालांकि, श्रेयस के खेलने की संभावना है।
ब्रेविस मैच से बाहर, टीम को लगा झटका
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग की बात करें तो डेवाल्ड ब्रेविस साइड इंजरी से उबर रहे हैं और उन्होंने लंबे नेट सेशन में सिर्फ थ्रो डाउन का सामना किया और बॉल को केवल डिफेंड किया। ऐसा लगता नहीं है कि वह पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलते दिखेंगे। ब्रेविस के न होने से चेन्नई सुपर किंग्स मध्यक्रम कमजोर दिखाई देता है और टीम हार के बाद भी शायद ही प्लेइंग 11 में बदाल करे।
चेन्नई सुपर किंग्स संभावित प्लेइंग 11 (इम्पैक्ट प्लेयर समेत)
संजू सैमसन (विकेटकीपर),ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैट शॉर्ट, शिवम दुबे, सरफराज खान/प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद।
चोट के बावजूद मैदान में उतर सकते हैं श्रेयस
पंजाब किंग्स के सहायक कोच ब्राड हैडिन ने मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि श्रेयस अय्यर की कलाई में फ्रैक्चर नहीं है, बल्कि सिर्फ सूजन है। ऐसे में उनके इस मुकाबले में खेलने की संभावना बनी हुई है। पिछले मैच में कूपर कोनोली ने शानदार प्रदर्शन किया था, जिसे टीम आगे भी जारी रखना चाहेगी। वहीं, पंजाब किंग्स की उम्मीदें प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह से भी होंगी कि वे टीम को मजबूत शुरुआत दिलाएं।
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11 (इम्पैक्ट प्लेयर समेत)
प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं
सीएसके और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच कब खेला जाएगा?
सीएसके और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच 03 अप्रैल यानी शुक्रवार को खेला जाएगा।
सीएसके और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां खेला जाएगा?
सीएसके और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच चेन्नई के एम. ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।
सीएसके और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
सीएसके और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा।
सीएसके और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां देख पाएंगे?
आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी।


