दिल्ली की शानदार जीत में कैरेबियाई बल्लेबाज का कहर, 128 रन; शिखर धवन की दुबई को मिली हार

0

नई दिल्ली: गोवा में 26 जनवरी 2026 से वर्ल्ड लेजेंड्स प्रो टी20 लीग के पहले सीजन का शानदार आगाज हुआ। इस टूर्नामेंट में कुल छह फ्रेंचाइजी हिस्सा ले रही हैं। पहले मुकाबले में हरभजन सिंह की कप्तानी वाली दिल्ली वॉरियर्स और शिखर धवन की कप्तानी वाली दुबई रॉयल्स आमने-सामने आईं। इस रोमांचक मैच में दिल्ली ने दुबई को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। दिल्ली की जीत में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज चैडविक वाल्टन की 128 रनों की धुआंधार पारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस मैच में पहले खेलते हुए शिखर धवन की कप्तानी वाली दुबई रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 196 रन बनाए। दुबई के लिए कप्तान धवन और कर्क एडवर्ड्स ने पारी की शुरुआत की। धवन ने 14 गेंद पर 26 और एडवर्ड्स ने 41 रन की पारी खेली। उसके बाद पीटर ट्रेगो ने मोर्चा संभाला और 35 गेंद पर 60 रन ठो

+क दिए। उनका साथ दिया अंबाती रायडू ने जिन्होंने 22 गेंद पर 36 रन बनाए।

दिल्ली के ओपनर्स ने दिखाई धमाकेदार बल्लेबाजी

इसके बाद युसुफ पठान और ऋषि धवन अपनी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। अंतिम ओवरों में परवेज़ रसूल ने 6 गेंदों में 11 रन जरूर बनाए, लेकिन दुबई रॉयल्स का स्कोर 200 के पार नहीं पहुंचा सका। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली वॉरियर्स की ओपनिंग जोड़ी ने उसी अंदाज में खेल दिखाया जैसा उनके पहले मैच में रहा। चैडविक वाल्टन ने 62 गेंदों में नाबाद 128 रन की शानदान पारी खेली, वहीं श्रीवत्स गोस्वामी ने 56 रन बनाकर टीम को जीत की राह पर बनाए रखा।

दिल्ली वॉरियर्स ने यह मुकाबला 16.3 ओवर में ही जीत लिया। दिल्ली ने महज एक विकेट गंवाकर यह मुकाबला 9 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ दिल्ली वॉरियर्स अंकतालिका में टॉप पर काबिज हो गई। वहीं इस हार के बाद दुबई रॉयल्स आखिरी यानी छठे पायदान पर पहुंच गई। अब मंगलवार 27 जनवरी को लीग का दूसरा मैच गुरुग्राम थंडर्स और राजस्थान लायंस के बीच होगा।

वर्ल्ड लीजेंड्स प्रो T20 लीग के सभी मैच गोवा के 1919 स्पोर्ट्ज क्रिकेट स्टेडियम में ही खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट के शुरुआती सीजन में कुल 18 मैच होंगे। लीग के स्ट्रक्चर के अनुसार, राउंड-रॉबिन लीग स्टेज के बाद दो सेमीफाइनल और एक ग्रैंड फिनाले खेला जाएगा। पहले सीजन में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जो इस नए टूर्नामेंट को रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक बनाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here