21 अक्टूबर से 1 नवंबर तक होगा छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आयोजन

0
  • प्रदेश के हॉकी खिलाड़ियों को मिलेगा अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर

रायपुर : छत्तीसगढ़ में हॉकी खेल को बढ़ावा देने और प्रदेश के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 21 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आयोजन किया जाएगा। इस लीग के माध्यम से प्रदेश में हॉकी के विकास, खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव प्रदान करने और खेल के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में हॉकी की समृद्ध परंपरा रही है। ऐसे में इस तरह के आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने तथा बेहतर प्रदर्शन के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। लीग के आयोजन से प्रदेश में हॉकी के माहौल को मजबूती मिलने और खेल को नई पहचान दिलाने की उम्मीद है। 12 दिनों तक चलने वाली इस हॉकी लीग पर खेल प्रेमियों की नजरें रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here