नई दिल्ली : आईपीएल 2027 की मिनी नीलामी से पहले एक बड़े ट्रेड डील के तहत हार्दिक पंड्या ने पंजाब किंग्स ज्वाइन किया तो वहीं अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हार्दिक पंड्या के मुंबई की टीम से जाने के बाद पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा ने आईपीएल 2027 के लिए मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन का चयन किया।
रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कर सकते हैं क्विंटन डिकॉक या रयान रिकेल्टन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि हार्दिक पंड्या के जाने के बाद मुंबई की प्लेइंग इलेवन में बतौर ओपनर रोहित शर्मा के साथ क्विंटन डिकॉक या फिर रयान रिकेल्टन में से कोई एक ओपन करते हुए नजर आ सकते हैं। इसके बाद आकाश चोपड़ा ने तीसरे नंबर पर तिलक वर्मा, चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव और पांचवें नंबर पर नमनधीर को रखा। उन्होंने छठे नंबर पर शेरफेन रदरफोर्ड को रखा जबकि सातवें नंबर पर विल जैक्स को शामिल किया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आकाश चोपड़ा ने मुंबई की प्लेइंग इलेवन में नौवें नंबर पर कार्बिन बॉश को रखा जबकि इसके बाद जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को बतौर तेज गेंदबाज शामिल किया। स्पिनर के रूप में उन्होंने प्लेइंग इलेवन में मयंक मार्कंडे को टीम में जगह दी। वहीं उन्होंने कहा कि आप दीपक चाहर को भी टीम में जगह दे सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वहीं उन्होंने ये भी कहा कि अगर आप बॉश को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं करना चाहते हैं को आपके पास दीपक चाहर और अल्लाह गजनफर का विकल्प भी मौजूद है।
कौन संभालेगा मुंबई इंडियंस की कप्तानी?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आकाश चोपड़ा ने आईपीएल 2027 में मुंबई का कप्तान कौन हो सकता है उसके बारे में भी बात की, लेकिन उन्होंने किसी एक का नाम नहीं लिया। आकाश का मानना है कि रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव में से कोई एक टीम की कमान संभाल सकता है। हालांकि ये देखने वाली बात होगी की टीम का कप्तान कौन बनता है, लेकिन इन सबमें कप्तानी के लिए सबसे बड़े दावेदार सूर्यकुमार यादव ही दिख रहे हैं।
आईपीएल 2027 के लिए मुंबई की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक/रयान रिकेल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, नमनधीर, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, कार्बिन बॉश, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मयंक मार्कंडे।


