धुआंधार प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ी को मिलेगा अवसर, क्या केएल राहुल को मिलेगी राहत?

0

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम टेस्ट में मिली करारी हार के बाद अब वनडे सीरीज के लिए मैदान में उतरेगी। यह सीरीज 30 नवंबर से शुरू होकर 6 दिसंबर तक चलेगी। इस दौरान टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में क्या वह खिलाड़ी शामिल होगा, जो पिछले कुछ समय से लगातार रन बना रहा है, या फिर केएल राहुल की कप्तानी में भी उसे मौका नहीं मिलेगा, यह देखना दिलचस्प होगा। हम बात कर रहे हैं रुतुराज गायकवाड की, जिन्हें वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड में शामिल किया गया है, लेकिन खेलना है या नहीं, यह अभी तय नहीं हुआ है।

वनडे सीरीज में कप्तानी के जिम्मे केएल राहुल

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 30 नवंबर को रांची में खेला जाएगा। इस सीरीज में शुभमन गिल चोट के कारण नहीं खेलेंगे, इसलिए कप्तानी की जिम्मेदारी केएल राहुल को सौंपी गई है। टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी मैदान पर उतरेंगे। शुभमन गिल की अनुपस्थिति में सलामी बल्लेबाज के तौर पर रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल खेलते हुए दिखाई देंगे। ऐसे में सवाल यह उठता है कि टीम में शामिल रुतुराज गायकवाड प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन पाएंगे या नहीं।

ओपनर नहीं, लेकिन मिडल आर्डर में गायकवाड को मिल सकती है जगह

दरअसल अगर भारत के पूरे स्क्वाड को देखा जाए तो पता चलता है कि ओपनर के तौर पर तो गायकवाड को जगह मिलती हुई नजर नहीं आ रही है। हां, इतना जरूर है कि नीचे क्रम में उन्हें मौका दिया जा सकता है। ओपनर के तौर पर रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के बाद तीसरे नंबर पर पूर्व कप्तान विराट कोहली खेलते हुए नजर आएंगे। नंबर चार पर खुद कप्तान केएल राहुल बल्लेबाजी के लिए आएंगे। इसके बाद नंबर पांच पर तिलक वर्मा और रुतुराज गायकवाड में से किसी एक को रखना होगा। ऐसे में कप्तान केएल राहुल को तय करना होगा कि वे यहां पर किसे खेलने का मौका देते हैं। वैसे तो गायकवाड एक ओपनर हैं, लेकिन टीम की जरूरत के लिए वे कहीं भी खेल सकते हैं।

रुतुराज गायकवाड ने करीब दो साल से नहीं खेला भारत के लिए वनडे

रुतुराज गायकवाड ने अक्टूबर 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। इसके बाद, दिसंबर 2023 में उन्होंने इसी टीम के खिलाफ अपना आखिरी वनडे खेला। यानी करीब दो साल से गायकवाड को वनडे में वापसी का मौका नहीं मिला है। सवाल यह है कि क्या वह अब फिर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैदान में उतर पाएंगे। अब तक 6 वनडे मैच खेलकर गायकवाड ने 115 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है। हालांकि ये आंकड़े बहुत प्रभावित करने वाले नहीं हैं।

साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन

गायकवाड के पक्ष में ये आंकड़े ज्यादा प्रभावशाली नहीं हैं, लेकिन इतना जरूर है कि पिछले कुछ समय से वह लगातार खेल रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ हाल ही में खेली गई तीन मैचों की सीरीज में गायकवाड ने एक शतक और एक अर्धशतक लगाया था। इसका मतलब है कि वह इस समय फार्म में हैं। अब देखना होगा कि उन्हें भारत की प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिलता है या फिर उन्हें फिर से बाहर बैठना पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here