नई दिल्ली : न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 85 रन की पारी खेली और वो SENA (साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में टेस्ट में बतौर भारतीय ओपनर सबसे ज्यादा 50 प्लस पारी खेलने के मामले में गौतम गंभीर से आगे आ गए। वहीं भारत के दूसरे ओपनर केएल राहुल ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 52 रन बनाए थे और उन्होंने बेहद खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
यशस्वी जायसवाल ने गौतम गंभीर को पीछे छोड़ा, बनाया नया रिकॉर्ड
यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 85 रन की पारी खेली और वो SENA (साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में टेस्ट में भारत की तरफ से बतौर ओपनर सबसे ज्यादा 50 प्लस पारी खेलने का मामले में 5वें नंबर पर आ गए और गौतम गंभीर को पीछे छोड़ दिया। यशस्वी ने SENA देशों में 8वीं बार 50 प्लस की पारी खेली जबकि गंभीर ने ऐसा 7 बार किया था। भारत की तरफ से SENA देशों में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा बार 50 प्लस की पारी खेलने के मामले में सुनील गावस्कर पहले नंबर पर हैंं जिन्होंने ऐसा 19 बार किया था जबकि इस लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग तीसरे स्थान पर हैं।
SENA देशों में टेस्ट में सबसे ज्यादा 50 प्लस पारी खेलने वाले भारतीय ओपनर्स
19 – सुनील गावस्कर
13 – केएल राहुल
10 – वीरेंद्र सहवाग
9 – मुरली विजय
8 – यशस्वी जायसवाल
7 – गौतम गंभीर
दिग्गजों की सूची में शामिल हुए केएल राहुल
केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन पहली पारी में खेल समाप्त होने तक 52 रन बनाकर नाबाद रहे थे और वो अब सभी SENA देशों में टेस्ट क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बैटर बन गए। वहीं केएल राहुल ने दिमुथ करुणारत्ने का रिकॉर्ड तोड़ दिया और वो SENA देशों में में बतौर एशियन ओपनर सबसे ज्यादा 50 प्लस पारी खेलने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए। केएल राहुल ने 13वीं बार SENA देशों में बतौर एशियन ओपनर 50 प्लस पारी खेली जबकि दिमुथ करुणारत्ने में ऐसा 12 बार किया था। इस लिस्ट में सुनील गावस्कर पहले स्थान पर हैं जिन्होंने ऐसा 19 बार किया था।
SENA देशों में टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 50 प्लस पारी खेलने वाले एशियन ओपनर्स
19 – सुनील गावस्कर
13 – केएल राहुल
12 – दिमुथ करुणारत्ने
10- सईद अनवर
10 – वीरेंद्र सहवाग
10 – तमीम इकबाल


