37.8 C
New Delhi
Saturday, June 7, 2025

राष्ट्रीय इंडोर स्प्रिंट रोइंग चैम्पियनशिप

भोपाल। पण्डीचेरी में 22 से 24 फरवरी तक खेली गई तीसरी राष्ट्रीय इंडोर स्प्रिंट रोइंग चैम्पियनशिप में वाटर स्पोर्ट्स रोइंग अकादमी के खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण, 4 रजत और एक कांस्य सहित 10 पदक मध्य प्रदेश को दिलाए। रोइंग अकादमी के खिलाड़ियों द्वारा अर्जित इस उपलब्धि पर प्रदेश के खेल और युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है।
उल्लेखनीय है कि इंडोर स्प्रिंट रोइंग खेल पानी के बाहर खेला जाता है। जिसमें रोइंग आर्गोमीटर मशीन पर अलग-अलग इवेंटस् में खिलाड़ी प्रतिभा प्रदर्शन करते है जिसमें ‘एवरेज टाइम’ के मान से हार-जीत का निर्णय लिया जाता है।


राष्ट्रीय इंडोर स्प्रिंट रोइंग चैम्पियनशिप के जूनियर मिक्सड-4 स्कूल इवेन्ट में अकादमी के खिलाड़ी मेहुल कृषनानी, प्रभाकर राजावत, अंशिका भारती और ज्योति कुशवाहा ने तथा सीनियर वर्ग के लाईट वेट मिक्सड-4 इवेन्ट में रोहित सेंधव, अंकित दाहिया, विद्या संकट एवं कविता राजपूत ने एक-एक स्वर्ण पदक अर्जित किया। इसी तरह स्कूल इवेन्ट की व्यक्तिगत स्पर्धा में मेहुल कृषनानी, अंशिका भारती तथा काॅक्सलेस पेयर इवेन्ट में अंश तिवारी और प्रभाकर राजावत की जोड़ी ने एक-एक स्वर्ण पदक अर्जित किया।

काॅक्सलेस पेयर की बालिका वर्ग में गंगा एवं जमुना लावरिया की जोड़ी ने रजत पदक अर्जित किया। सिंगल स्कल बालक वर्ग की व्यक्तिगत स्पर्धा में मेहुल कृषनानी और बालिका वर्ग में अंशिका भारती ने एक-एक रजत पदक तथा अजय सिंह और गोविन्द सेन की जोड़ी ने काॅक्सलेस पेयर इवेन्ट में एक कांस्य पदक मध्य प्रदेश को दिलाया। संचालक खेल और युवा कल्याण डाँ. एस.एल. थाउसेन ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।  उक्त खिलाड़ी रोइंग अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक कैप्टन दलबीर सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत हैं।

यह भी देखें – जेएसडब्ल्यूएस ने पहला काॅर्पोरेट कप क्रिकेट खिताब जीता

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles