विश्व साइकिल दिवस पर भोपाल में होगा भव्य साइक्लोथॉन, खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग करेंगे शुभारंभ

0

NST NEWS, भोपाल। विश्व साइकिल दिवस 2026 के अवसर पर भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (NCOE), भोपाल द्वारा 7 जून को टी.टी. नगर स्टेडियम में भव्य साइक्लोथॉन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में हजारों प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन का उद्देश्य फिटनेस, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मध्य प्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग करेंगे। इस अवसर पर लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआईपीई), ग्वालियर के प्रभारी कुलपति डॉ. एम.के. सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि प्रसिद्ध अभिनेत्री ऐश्वर्या राज भाकुनी विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगी।

विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत साई एनसीओई भोपाल के खिलाड़ी, प्रशिक्षक, खेल प्रेमी और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि साइकिल रैली में भाग लेंगे। रैली का उद्देश्य साइकिलिंग को फिटनेस, सहनशक्ति और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली के प्रभावी माध्यम के रूप में बढ़ावा देना है।

आयोजकों के अनुसार यह आयोजन केवल खेल गतिविधि तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का भी प्रयास है। साइकिलिंग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने से स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ प्रदूषण कम करने और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here