रोमांचक मुकाबला: गोल्डन की 1 रन से जीत, रहाणे-ग्रीन के अर्धशतक और रमनदीप के तूफानी रन

0

नई दिल्ली : कोलकाता में कोलकाता नाइट राइडर्स के दूसरे इंट्रा-स्क्वाड वार्म-अप मैच में सोमवार, 23 मार्च 2026 की रात अजिंक्य रहाणे की अगुआई वाली गोल्डन नाइट्स ने मनीष पांडे की कप्तानी वाली पर्पल नाइट्स को एक रन से हरा दिया। मैच का नतीजा VJD/अन्य पद्धति से निकाला गया। इस मुकाबले में रहाणे और कैमरन ग्रीन ने शानदार अर्धशतक जमाए, जबकि रमनदीप सिंह ने महज 16 गेंदों में 42 रन की तूफानी पारी खेलकर मैच को रोमांचक बना दिया।

पूरे 20 ओवर खेलकर 188 रन ही बना सकी पर्पल नाइट्स

गोल्डन नाइट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 249 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पर्पल नाइट्स 20 ओवर में नौ विकेट पर 188 रन ही बना पाई। अंजिक्य रहाणे और न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी फिन एलन ने ओपनिंग जोड़ी के तौर पर गोल्डन नाइट्स की पारी की शुरुआत की। फिन एलन ने 15 गेंदों में 31 रनों की छोटी लेकिन तेज पारी खेली। उनकी पारी में एक जबरदस्त रैंप शॉट भी शामिल था, जो छक्के के लिए गया।

अजिंक्य रहाणे ने 25 गेंद में बनाए 58 रन

अंजिक्य रहाणे ने 25 गेंदों में 58 रन की शानदार पारी खेली और कैमरन ग्रीन के साथ साझेदारी की। कैमरन ग्रीन ने भी 30 गेंद में 52 रन बनाए। इस ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने अंगकृष रघुवंशी के साथ भी साझेदारी की। अंगकृष रघुवंशी ने 17 गेंदों में 23 रन बनाए।

रिंकू सिंह ने 8 गेंद में ठोके 24 रन

आखिर में, रिंकू सिंह (8 गेंदों में 24 रन) और रमनदीप (16 गेंदों में 42 रन) ने टीम को 249/5 के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उमरान मलिक (तीन ओवर में 44 रन दिए, कोई विकेट नहीं लिया) के लिए गेंदबाजी के लिहाज से यह एक निराशाजनक मैच रहा। पर्पल नाइट्स की पारी की बात करें तो टिम सीफर्ट (नौ गेंद में 10 रन) और रचिन रविंद्र (छह गेंद में तीन रन) का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेलने वाले तेजस्वी दहिया ने जरूर प्रभावित किया। हालांकि, वह सिर्फ 23 रन ही बना पाए।

रचिन रविंद्र को दो बार मिला मौका, लेकिन नहीं चला बल्ला

मनीष पांडे ने 22 रन की ठीक-ठाक पारी खेली। इसके बाद टिम सिफर्ट और रचिन रविंद्र को बल्लेबाजी का दूसरा मौका मिला, लेकिन रचिन फिर भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वहीं सिफर्ट ने शानदार 42 रन बनाए, जबकि राहुल त्रिपाठी ने तेजी से 43 रन जोड़कर टीम को मजबूती दी। गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजरबानी (4 ओवर में 41 रन, 1 विकेट) और कार्तिक त्यागी (3 विकेट) ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। अब कोलकाता नाइट राइडर्स अपना अभियान 29 मार्च को मुंबई में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से शुरू करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here