भारतीय टीम का ऐलान, अनुभवी बल्लेबाज की लंबे समय बाद वापसी, देखें शेड्यूल

0

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की महिला चयन समिति ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम का यह दौरा 17 अप्रैल से डरबन में खेले जाने वाले पहले मुकाबले के साथ शुरू होगा, जबकि सीरीज का अंतिम मैच 27 अप्रैल को बेनोंई में आयोजित किया जाएगा। बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया द्वारा जारी बयान के अनुसार, टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी, जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान की भूमिका निभाएंगी।

पहली बार टीम इंडिया में शामिल हुईं अनुष्का शर्मा

इसके अलावा टीम में शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा भी हैं। ऋचा घोष बतौर विकेटकीपर चुनी गईं हैं। उमा छेत्री बैक-अप विकेटकीपर होंगी। युवा ऑलराउंडर अनुष्का शर्मा को पहली बार राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। 22 साल की यह बैटिंग ऑलराउंडर ने इस साल विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में सबको प्रभावित किया था। अनुष्का शर्मा ने डब्ल्यूपीएल में अपने पहले ही मैच में यूपी वॉरियर्स के खिलाफ तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंद में 44 रन बनाए थे।

भारती फुलमाली की सात साल बाद वापसी

भारती श्रीकृष्णा फुलमाली 31 साल की उम्र में एक बार फिर भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा बनी हैं। उन्होंने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच 9 मार्च 2019 को गुवाहाटी में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। उस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने एक रन से जीत दर्ज की थी। उस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 119 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 118 रन ही बना सकी। मध्यक्रम की बल्लेबाज फुलमाली उस मुकाबले में सिर्फ 5 रन ही बना पाई थीं, लेकिन अब सात साल बाद उनकी वापसी टीम के लिए एक नया मौका और चुनौती लेकर आई है।

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, काशवी गौतम, भारती फुलमाली, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका महिला टी20 सीरीज का शेड्यूल
मैच संख्या दिन दिनांक समय (भारतीय समयानुसार) मैदान
पहला टी20 इंटरनेशल शुक्रवार 17 अप्रैल 2026 रात 09:30 बजे से डरबन
दूसरा टी20 इंटरनेशल रविवार 19 अप्रैल 2026 शाम 05:30 बजे से डरबन
तीसरा टी20 इंटरनेशल बुधवार 22 अप्रैल 2026 रात 9:30 बजे से जोहान्सबर्ग
चौथा टी20 इंटरनेशल शनिवार 25 अप्रैल 2026 रात 9:30 बजे से जोहान्सबर्ग
पांचवां टी20 इंटरनेशल सोमवार 27 अप्रैल 2026 शाम 05:30 बजे से बेनोई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here