नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 19वें सीजन का 44वां लीग मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में सीएसके ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से जीत हासिल की।
हालांकि इस मैच में मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी तिलक वर्मा के लिए दिन अच्छा नहीं रहा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बल्लेबाजी के दौरान वह कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ सके और 8 गेंदों में सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान उन्हें चोट का सामना भी करना पड़ा, जिससे टीम को एक और झटका लगा।
मुंबई इंडियंस की टीम इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी, जिसमें उनकी पारी के 12वें ओवर में जब सीएसके की तरफ से जेमी ओवरटन गेंदबाजी कर रहे थे तो उनके ओवर की आखिरी गेंद पर तिलक वर्मा ने क्रीज पर थोड़ा हटकर स्कूप शॉट खेलने की कोशिश की। लेकिन वह गेंद को ठीक से कनेक्ट नहीं कर पाए और गेंद सीधे उनकी कलाई पर जा लगी। इससे तिलक ने कलाई में जो फिटनेस बैंड पहना हुआ था वह गेंद लगने की वजह से टूटकर तुरंत अलग जा गिरा। स्टेडियम में मौजूद सभी फैंस इस घटना के होते ही थोड़ी देर के लिए हैरान रह गए, जिसमें इसके बाद कलाई में गेंद लगने की वजह से तिलक भी थोड़े तकलीफ में दिखाई दिए जिसमें फीजियो को मैदान पर आना पड़ा था।
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन की एक बड़ी वजह तिलक वर्मा का उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन न कर पाना भी रहा है। इस सीजन तिलक के बल्ले से 9 मैचों में सिर्फ एक ही बड़ी पारी देखने को मिली, जिसमें उन्होंने नाबाद 101 रन बनाए थे।
बाकी मुकाबलों में उनका प्रदर्शन काफी साधारण रहा है। उन्होंने अब तक 24.13 के औसत से केवल 193 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल है। वहीं उनके स्ट्राइक रेट की बात करें तो वह 162.18 का रहा है, लेकिन निरंतरता की कमी साफ नजर आई है। इसके अलावा एक मैच में वह बिना खाता खोले भी पवेलियन लौटे, जो टीम के लिए और निराशाजनक साबित हुआ।


