IPL 2026 : हार्दिक पांड्या का बड़ा बयान, CSK से हार के बाद बोले—यह हमारा सीजन नहीं लग रहा

0

नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का यह सीजन अब तक किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुआ है। टीम ने अब तक 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे 7 में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि सिर्फ 2 मैचों में ही जीत हासिल हुई है। इसी खराब प्रदर्शन के चलते मुंबई इंडियंस 4 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर बनी हुई है और उनके लिए प्लेऑफ में जगह बनाना लगभग नामुमकिन नजर आ रहा है।

इस निराशाजनक स्थिति के बीच टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 2 मई को खेले गए मुकाबले में मिली 8 विकेट की हार के बाद बड़ा मीडिया रिपोर्ट के अनुसार  बयान दिया। उन्होंने स्वीकार किया कि मौजूदा हालात को देखते हुए यह सीजन उनकी टीम के पक्ष में जाता हुआ नहीं दिख रहा है, जो मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के खिलाफ मुंबई इंडियंस को इस सीजन दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार  वहीं सीएसके के खिलाफ मैच के बाद हार्दिक पांड्या ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में बात करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि दिन को छोड़िए यह पूरा सीजन ही हमारा नहीं है। सीएसके हमसे हर विभाग में बेहतर रही फिर चाहे वह बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग को लेकर बात की जाए वह हमसे काफी बेहतर थी। एक समय इस मैच में ऐसा लग रहा था कि हम 180-190 के स्कोर तक पहुंच जाएंगे लेकिन 10 ओवर्स के बाद हम उस लय को बरकरार नहीं रख सके, जिसके चलते हम अपनी पारी को अच्छी तरह से फिनिश भी नहीं कर पाए।

हार्दिक पांड्या ने इस मुकाबले के बाद पिच को लेकर भी खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि इस विकेट पर बल्लेबाजों को समझदारी के साथ अपनी पारी को आगे बढ़ाना जरूरी था, क्योंकि शुरुआत में बड़े शॉट्स खेलना आसान नहीं था। साथ ही उन्होंने माना कि चेन्नई सुपर किंग्स के विकेट हासिल करने के लिए उनकी टीम को कुछ अलग तरह की गेंदबाजी करनी चाहिए थी। मुंबई इंडियंस ने अपने सभी गेंदबाजी विकल्प आजमाए, लेकिन सीएसके के बल्लेबाजों ने पिच को बेहतर तरीके से समझते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 159 रन ही बना सकी। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.1 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत में टीम के कप्तान रुतुराज गायकवाड ने 67 रनों की अहम पारी खेली, जबकि कार्तिक शर्मा ने 54 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here