नई दिल्ली: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज़ से ठीक पहले, युवराज सिंह से ट्रेनिंग लेने वाले अभिषेक शर्मा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपना विस्फोटक रूप दिखा दिया। बंगाल के खिलाफ उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए 148 रन की धमाकेदार पारी खेली। हालांकि उनका यह तूफान भी तिलक वर्मा के प्रदर्शन को पीछे नहीं छोड़ सका।
बंगाल के खिलाफ मुकाबले में अभिषेक शर्मा पूरी तरह छा गए। उन्होंने सिर्फ 52 गेंदों में 16 छक्कों और 8 चौकों की बरसात करते हुए 148 रन ठोक डाले। उनका स्ट्राइक रेट भी 284.62 तक पहुंच गया, जो उनके टी20 करियर की अब तक की सबसे धांसू पारी साबित हुई। इसी आतिशी प्रदर्शन के साथ अभिषेक ने श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया।
अभिषेक शर्मा ने श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड तोड़ा, लेकिन तिलक वर्मा को पीछे छोड़ने में रह गए पीछे!
बंगाल के खिलाफ 148 रन की पारी खेलने के बाद, अभिषेक शर्मा टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारियां खेलने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए। हालांकि, वे तिलक वर्मा को पीछे छोड़ने में सफल नहीं हो सके, जिनका रिकॉर्ड मेघालय के खिलाफ नाबाद 151 रन की पारी का है। वहीं, अभिषेक ने श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ दिया, जिनकी अब तक की सबसे बड़ी टी20 पारी 147 रन की थी।
टी20 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज
151* रन – तिलक वर्मा बनाम मेघालय
148 रन – अभिषेक शर्मा बनाम पश्चिम बंगाल
147 रन – श्रेयस अय्यर बनाम सिक्किम
146* रन – पुनीत बिष्ट बनाम मिज़ोरम
144 रन – वैभव सूर्यवंशी बनाम यूएई
141 रन – अभिषेक शर्मा बनाम पंजाब किंग्स
अभिषेक शर्मा ने केएल राहुल को पीछे छोड़कर दर्ज किया धमाकेदार रिकॉर्ड!
बंगाल के खिलाफ शतकीय पारी खेलने के बाद, अभिषेक शर्मा ने अपने टी20 करियर का 8वां शतक पूरा किया। अब वे भारत की तरफ से टी20 में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं, जिनके नाम भी 8 शतक हैं। इस प्रदर्शन के साथ अभिषेक ने केएल राहुल को पीछे छोड़ दिया, जिनके टी20 करियर में अब तक 7 शतक दर्ज हैं।
T20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय
9 – विराट कोहली (397)
8 – अभिषेक शर्मा (157)
8 – रोहित शर्मा (450)
7 – केएल राहुल (226)


