भोपाल। सिस्टेक के हर्षित व टीआईटी के केतन के दोहरे प्रदर्शन से राधारमण-आरजीपीवी नोडल क्रिकेट में आज खेले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जीतकर अपने-अपने टीम को सेमीफाइनल में पहुँचाया ।
पहला मुकाबला आरईसी और सिस्टेक गांधीनगर के बीच खेला गया। आरईसी ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी सिस्टेक ने 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरईसी की टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट पर केवल 128 रन ही बना सकी और 29 रनों से मैच हार गई। सिस्टेक के हर्षित को उनके दोहरे प्रदर्शन के लिए मैन आॅफ द मैच का खिताब दिया गया। उन्होंने अपनी टीम के लिए शानदार 54 रन बनाए और 4 विकिट लेने में भी सफलता हासिल की।
दूसरा मैच एलएनसीटी और वीआईटी के बीच हुआ जिसमें एलएनसीटी ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में आल आउट होकर 118 रन बनाए। वीआईटी ने इस लक्ष्य को 17 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 119 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर मैच जीत लिया। टीआईटी के केतन को उनके दोहरे प्रदर्शन के लिए मैन आॅफ द मैच चुना । उन्होंने 63 रन बनाए और 2 विकेट झटके।


