टी20आई में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय, अभिषेक शर्मा ने मारी बाजी

0

नई दिल्ली: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों पर 69 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 230.00 रहा। अपनी पारी में अभिषेक ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2000 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया। उन्होंने यह उपलब्धि सबसे कम पारियों में हासिल करने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया और इस रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया।

अभिषेक ने रोहित शर्मा को पछाड़कर हासिल की खास उपलब्धि

अभिषेक शर्मा ने टी20आई में अपने 2000 रन सिर्फ 64 पारियों में ही पूरे कर लिए और वो भारत की तरफ से टी20आई में सबसे कम पारियों में 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए। अभिषेक शर्मा ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने ये कमाल 77 पारियों में किए थे। इस लिस्ट में पहले नंबर पर सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली हैं जिन्होंने 56-56 पारियों में ऐसा कमाल किया था।

T20I में सबसे कम पारियों में 2000 रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय

56 पारी: सूर्यकुमार यादव (स्ट्राइक रेट- 171)
56 पारी: विराट कोहली (स्ट्राइक रेट- 136)
58 पारी: केएल राहुल (स्ट्राइक रेट- 141)
64 सराय: अभिषेक शर्मा (स्ट्राइक रेट- 196)
77 पारी: रोहित शर्मा (स्ट्राइक रेट- 137)
97 पारी: हार्दिक पंड्या (स्ट्राइक रेट- 144

इंदौर में अभिषेक का धमाका, इविन लुईस का रिकॉर्ड पीछे छूटा

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने अपनी 69 रन की पारी के दौरान 5 छक्के और 6 चौके लगाए। इसके साथ ही उन्होंने इविन लुईस का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। अभिषेक अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की एक पारी में 5 या उससे अधिक छक्के लगाने का कारनामा 12 बार कर चुके हैं, जबकि लुईस ने ऐसा 11 बार किया था। इस उपलब्धि के साथ अभिषेक इस सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने टी20आई की एक पारी में 5 या उससे अधिक छक्के 13 बार लगाए हैं।

T20I में सबसे ज्यादा बार एक पारी में 5 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

13: रोहित शर्मा
12: अभिषेक शर्मा
11: एविन लुईस
10: क्रिस गेल
10: सूर्यकुमार यादव
09: फिन एलन
09: कॉलिन मुनरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here