नई दिल्ली : वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 (डब्ल्यूसीएल) के 13वें मुकाबले में रविवार (11 अक्टूबर) को बांग्लादेश चैंपियंस ने इंडिया चैंपियंस को 3 रन से हरा दिया। इस हार के साथ इंडिया चैंपियंस को टूर्नामेंट में लगातार तीसरी बार निराशा हाथ लगी। टीम की हार में इरफान पठान की धीमी बल्लेबाजी भी चर्चा का विषय रही। रॉबिन उथप्पा की जगह अंबाती रायुडू के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे पठान ने 41 गेंदों का सामना किया, लेकिन वह केवल 24 रन ही बना सके।
उनकी इस पारी के कारण टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए जरूरी रन गति हासिल नहीं कर सकी। इंडिया चैंपियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश चैंपियंस ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 141 रन बनाए। इसके जवाब में इंडिया चैंपियंस 8 विकेट पर 138 रन बना पाई। इनामुल हक जूनियर प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने 12 रन देकर 4 विकेट झटके। बांग्लादेश चैंपियंस की यह टूर्नामेंट में पहली जीत है।
बांग्लादेश चैंपियंस ने मजबूत बल्लेबाजी से जीत की रखी नींव
बांग्लादेश चैंपियंस की बल्लेबाजी की बात करें तो रोनी तालुकदार ने 25 गेंद पर 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 40 रन बनाए। अराफात सनी ने 38 गेंद पर 3 चौके की मदद से 37 रन बनाए। नासिर हुसैन ने 21 गेंद पर 2 चौके की मदद से 24 रन बनाए। अबु जायद और इमरुल कायस ने 10-10 रन बनाए।
पीयूष चावला ने बांग्लादेश चैंपियंस के 3 बल्लेबाजों को किया आउट
जहुरुल इस्लाम ने 6, फजले महमूद 3, कमरुल इस्लाम 2 और महमूदुल्लाह ने 1 रन बनाए। रुबेल हुसैन और एनामुल हक जूनियर 1-1 रन बनाकर नाबाद रहे। इंडिया चैंपियंस के लिए पीयूष चावला ने 3 विकेट लिए। पवन नेगी और ऋषि धवन ने 2-2 विकेट लिए। मोहित शर्मा ने 1 विकेट लिए।
इंडिया चैंपियंस के बल्लेबाजों
इंडिया चैंपियंस की बल्लेबाजी की बात करें तो पवन नेगी ने 14 गेंद पर नाबाद 26 र बनाए। पीयूष चावला ने 18 गेंद पर 2 छक्कों की मदद से 24 रन बनाए। ऋषि धवन ने 18 गेंद पर 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 24 रन बनाए। इरफान पठान ने 41 गेंद पर 1 चौके की मदद से 24 रन बनाए।
4 विकेट लेकर इनामुल हक जूनियर ने पलटा मैच का रुख
रॉबिन उथप्पा ने 6 गेंद पर 15 रन बनाए। स्टुअर्ट बिन्नी ने 7 गेंद पर 2 चौके और 1 छक्कों की मदद से 15 रन बनाए। यूसुफ पठान ने 6 गेंद पर 4 रन बनाए। अंबाती रायुडू ने 5 गेंद पर 3 रन बनाए। युवराज सिंह और अभिमन्यु मिथुन खाता नहीं खोल पाए। बांग्लादेश चैंपियंस के लिए इनामुल हक जूनियर ने 3 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट लिए। अबु जायद ने 2 विकेट लिए रुबेल हुसैन और कमरुल इस्लाम ने 1-1 विकेट लिए।


