ट्राई सीरीज: अफगानिस्तान ए से हार के बाद इंडिया ए के फाइनल का रास्ता कितना मुश्किल?

0

नई दिल्ली : इंडिया ए क्रिकेट टीम, अफगानिस्तान ए क्रिकेट टीम और श्रीलंका ए क्रिकेट टीम के बीच वनडे ट्राई सीरीज का आयोजन श्रीलंका में किया जा रहा है। इस सीरीज के दो मुकाबले अब तक खेले जा चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पहले मैच में इंडिया ए ने श्रीलंका ए को हराकर अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे मुकाबले में उन्हें अफगानिस्तान ए के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। अब बड़ा सवाल यह है कि इस हार के बावजूद क्या इंडिया ए क्रिकेट टीम फाइनल में जगह बना पाएगी। इसका पूरा समीकरण पॉइंट्स टेबल और नेट रन रेट पर निर्भर करेगा, जिससे आगे के मुकाबलों में हर टीम के लिए स्थिति काफी अहम हो जाती है।

दरअसल इस सीरीज में प्रत्येक टीम 4-4 मुकाबले खेलेगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आपस में सभी टीमों को एक दूसरे से दो-दो बार भिड़ना है। अभी तक भारत ने दो मैच खेले हैं। जबकि श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए ने एक-एक मैच ही खेला है। भारतीय टीम के दो मैच बाकी हैं। मौजूदा समय में इंडिया ए की टीम अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। अफगानिस्तान ए की टीम इंडिया ए को हराकर टॉप पर बनी हुई है।

भारत के फाइनल में पहुंचने की शर्तें क्या हैं? देखें पूरा रास्ता

इंडिया ए की टीम अपना अगला मैच श्रीलंका ए के खिलाफ 15 जून और आखिरी लीग मैच 17 जून को अफगानिस्तान ए के खिलाफ खेलेगी। अगर यहां से भारत को एक भी मैच में हार मिली तो फाइनल की उम्मीद मुश्किल हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम अगर बचे हुए दोनों मुकाबले जीत जाती है तो आसानी से फाइनल में जगह बना सकती है। श्रीलंका ए क्रिकेट टीम अगर इंडिया ए क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान ए क्रिकेट टीम दोनों को हराने में सफल रहती है, तो ट्राई सीरीज का समीकरण काफी पेचीदा हो सकता है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वहीं श्रीलंका ए क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान ए क्रिकेट टीम के बीच अभी दो मुकाबले और खेले जाने हैं, जो पॉइंट्स टेबल को पूरी तरह बदल सकते हैं। ऐसे में इंडिया ए क्रिकेट टीम को फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए हर हाल में अपने बचे हुए दोनों मुकाबले जीतने होंगे। अगर टीम एक भी मैच हारती है, तो उसे अन्य टीमों के परिणामों और नेट रन रेट पर निर्भर रहना पड़ सकता है, जिससे फाइनल की दौड़ और भी रोमांचक हो जाएगी।

इंडिया ए बनाम अफगानिस्तान ए मैच के बाद अंकतालिका
क्रम टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रनरेट
1 अफगानिस्तान ए 1 1 0 0 2 +0.155
2 इंडिया ए 2 1 1 0 2 +0.053
3 श्रीलंका ए 1 0 0 0 0 -0.160
ट्राई सीरीज के बचे हुए मुकाबलों का शेड्यूल
शनिवार 13-जून-26 अफगानिस्तान ‘ए’ बनाम श्रीलंका ‘ए’
सोमवार 15-जून-26 भारत ‘ए’ बनाम श्रीलंका ‘ए’
बुधवार 17-जून-26 भारत ‘ए’ बनाम अफगानिस्तान ‘ए’
शुक्रवार 19-जून-26 अफगानिस्तान ‘ए’ बनाम श्रीलंका ‘ए’
रविवार 21-जून-26 फाइनल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here