टीटी स्पार्टन और अनबीटेबल एफसी की शानदार जीत, अगले दौर में बनाई जगह

0

NST NEWS, bhopal.  टीटी नगर स्टेडियम में खेली जा रही खेलो भोपाल बेबी लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के अंडर-15 आयु वर्ग में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। दोनों मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।  पहले मुकाबले में टीटी स्पार्टन एफसी ने इनविसिबल एफसी को 1-0 से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। मैच के दौरान दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन टीटी स्पार्टन एफसी के शेख मूसा ने निर्णायक गोल दागकर अपनी टीम को जीत दिला दी। मजबूत रक्षात्मक खेल के दम पर स्पार्टन एफसी ने बढ़त बनाए रखी और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

अंडर-15 वर्ग के दूसरे मैच में अनबीटेबल एफसी ने संतोष एफसी को 3-0 से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। टीम के तेजतर्रार स्ट्राइकर अब्दुल्ला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल किए और विपक्षी टीम पर लगातार दबाव बनाए रखा। वहीं अक्षित नालविया ने एक गोल कर टीम की जीत को और मजबूत बनाया। अनबीटेबल एफसी ने मैच के दौरान आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी और संतोष एफसी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। इस जीत के साथ अनबीटेबल एफसी ने भी प्रतियोगिता के अगले चरण में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here