नई दिल्ली : रणजी ट्रॉफी के पहले राउंड में मंगलवार (13 अक्टूबर) को मुंबई ने चंडीगढ़ को पारी और 155 रनों से करारी शिकस्त दी। मुंबई की इस जीत में तुषार देशपांडे ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट झटके और बल्लेबाजी में भी 47 गेंदों पर 44 रन बनाए। मुंबई ने पहली पारी में 429 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में चंडीगढ़ की टीम पहली पारी में महज 78 रन पर सिमट गई।
इसके बाद दूसरी पारी में भी चंडीगढ़ के बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सके और पूरी टीम 196 रन पर आउट हो गई। इस तरह मुंबई ने मुकाबला पारी और 155 रनों से अपने नाम कर लिया। चंडीगढ़ की दूसरी पारी में अर्जुन आजाद ने 71 गेंद पर 62 रन बनाए। शिवम भांबरी ने 76 गेंद पर 44 रन बनाए। अर्शलन खान ने 20, निशुंक बिड़ला ने 18, अक्षित राणा ने 17 और मनन वोहरा ने 14 रन बनाए। राज बावा अंगद और जगजित सिंह ने 6-6 रन बनाए।
चंडीगढ़ के बल्लेबाजों पर भारी पड़े शम्स मुलानी और तनुष कोटियान
दीपेंद्र कुश ने 5 और विशु कश्यप बगैर खाता खोले पवेलियन लौटे। रोहित धांड़ा बगैर खाता खोले नाबाद रहे। मुंबई के लिए शम्स मुलानी और तनुष कोटियान ने 3-3 विकेट लिए। तुषार देशपांडे ने 2 विकेट लिए। मोहित अवस्थी और सेलवेस्टर डिसूजा ने 1-1 विकेट लिए।
चंडीगढ़ की पहली पारी 78 रन पर सिमटी
चंडीगढ़ के लिए पहली पारी में निशुंक बिड़ला ने 15 गेंद पर 33 और अर्जुन आजाद ने 20 रन बनाए। शिवम भांबरी, दीपेंद्र कुश, राज बावा और जगजीत सिंह बगैर खाता खोले पवेलियन लौटे। अक्षित राणा 9 और विशु कश्यप 7 रन बनाकर आउट हुए। अर्शलन खान और मनन वोहरा 2-2 रन बनाकर आउट हुए। रोहित धांड़ा ने नाबाद 2 रन बनाए। मुंबई के लिए तुषार देशपांडे ने 5 विकेट लिए थे। मोहित अवस्थी ने 3 और सेलवेस्टर डिसूजा ने 2 विकेट लिए।


