रणजी ट्रॉफी: दूसरी पारी में भी फ्लॉप रहे केएल राहुल, 1 रन बनाकर आउट

0

नई दिल्ली : रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले राउंड में भारतीय टीम के ओपनर केएल राहुल का बल्ला खामोश रहा। आंध्र प्रदेश के खिलाफ मुकाबले में राहुल पहली पारी के बाद दूसरी पारी में भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। कर्नाटक की ओर से पहली पारी में ओपनिंग करते हुए वह 11 गेंदों पर सिर्फ 4 रन बना सके।

दूसरी पारी में भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वह 20 गेंदों का सामना करने के बाद महज 1 रन बनाकर आउट हो गए। इस बार सौरभ कुमार ने उन्हें एलबीडब्ल्यू किया, जबकि पहली पारी में केवी ससिकांत की गेंद पर रेवंत रेड्डी ने उनका कैच लपका था। राहुल के जल्दी आउट होने से कर्नाटक की दूसरी पारी की शुरुआत खराब रही और टीम पर दबाव बढ़ गया।

राहुल के बाद मयंक अग्रवाल और अनीस केवी भी सस्ते में आउट

राहुल के अलावा मयंक अग्रवाल और अनीस केवी भी पवेलियन लौट गए। मंयक ने 18 और अनीस ने 6 रन बनाए। इन दोनों को भी सौरभ कुमार ने पवेलियन भेजा। इससे कर्नाटक का स्कोर 43 रन पर 3 विकेट हो गया। कर्नाटकर ने पहली पारी में 274 रन बनाए थे।

रणजी ट्रॉफी में आंध्र प्रदेश का दबदबा, 144 रन आगे

आंध्र प्रदेश ने 418 रन बनाए और 144 रनों की बढ़त हासिल की। आंध्र के लिए सीराम वेंकट राहुल ने 119, रेवंथ रेड्डी ने 97 और शेख रशीद ने 54 रन बनाए। केवी ससिकांत ने 39 और अभिषेक रेड्डी ने 30 रन बनाए। सौरभ कुमार ने 24 और कप्तान रिकी भुई ने 18 रन बनाए। ललित मोगान ने नाबाद 17, त्रिपुराना विजय ने 4, हेमंत रेड्डी और कवुर साईतेजा ने 1-1 रन बनाए। कर्नाटक के लिए शिखर शेट्टी ने 6 विकेट लिए। माधव बजाज और रितेश भटकल ने 2-2 विकेट लिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here