एनएसटी न्यूज, भोपाल। मप्र बॉक्सिंग अकादमी के लिए गर्व की बात है कि उसकी दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन भारतीय जूनियर राष्ट्रीय कैंप के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में वारीदी दुबे (66 किलोग्राम वर्ग) और रिद्धि पांडे (70 किलोग्राम वर्ग) शामिल हैं। दोनों खिलाड़ियों का चयन उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। यह कैंप 20 मई से पंजाब के पटियाला स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (NIS) में आयोजित किया जाएगा, जहां देशभर के चुनिंदा युवा मुक्केबाज प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। कोच रोशनलाल के अनुसार, वारीदी दुबे और रिद्धि पांडे ने हाल के प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसके चलते उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है। कैंप के दौरान खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, फिटनेस और तकनीकी मार्गदर्शन दिया जाएगा, जिससे वे आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार हो सकें।


