यूपीको ने मीडिया इलेवन को हराया

0

भोपाल। यूपीको ने प्रथम इक़बाल याहया टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में विजयी आगाज किया है। आलसेंट्स कालेज मैदान पर आयोजित इस टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में उसने मीडिया इलेवन को 40 रनों से हराया। यूपीको ने 154 रन बनाए। इसमें साद ने 61,रजत ने 40 और रिज़वान ने 15 रन बनाए। मीडिया इलेवन की ओर प्रभात शुक्ला और कृष्णा पांडे ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में मीडिया इलेवन 114 रन बना सकी। उसकी ओर से प्रभात शुक्ला ने 49 रन बनाए। यूपीको ओर से उबेद ने 3 और साद ने 2 विकेट लिए। साद मैन ऑफ द मैच चुने गए। उदघाटन इक़बाल याहया की पत्नी शबाना इक़बाल, फैसल मीर, विजय तिवारी और अनवर उस्मानी ने किया।