U19 Asia Cup 2025 Points Table: नेपाल-श्रीलंका मैच के बाद अंकतालिका: भारत-पाकिस्तान का हाल

0

नई दिल्ली: अंडर-19 एशिया कप 2025 के ग्रुप बी के मुकाबले में श्रीलंका अंडर-19 टीम ने नेपाल अंडर-19 टीम को हराकर अंकतालिका में अपना खाता खोल लिया। इस मैच में श्रीलंका ने पहले नेपाल को 28.5 ओवर में 82 रन पर ऑल आउट कर दिया और फिर 14.5 ओवर में 2 विकेट खोकर 84 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस हार के साथ नेपाल को 2 अंक का नुकसान भी हुआ।

श्रीलंका अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर

नेपाल को हराने के बाद श्रीलंका की टीम ग्रुप बी में 2 अंक के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई और उसका नेट रन रेट +4.023 है। इस हार के बाद नेपाल का नेट रन रेट -4.023 हो गया, जो काफी खराब माना जा रहा है। वहीं, ग्रुप बी के इस मुकाबले से पहले शुक्रवार को ग्रुप ए में दो मैच खेले गए थे, जिनमें भारत ने यूएई का सामना किया और पाकिस्तान ने मलेशिया के खिलाफ खेला।

भारत ने यूएई को 234 रन से हराते हुए 2 अंक अर्जित किए थे जबकि पाकिस्तान ने मलेशिया को 297 रन से हराकर अपना खाता खोला था। भारत ने बेशक जीत दर्ज की, लेकिन बेहतरीन रन रेट के आधार पर पाकिस्तान की टीम ग्रुप ए की अंकतालिका में पहले स्थान पर आ गई। पाकिस्तान का नेट रन रेट इस जीत के बाद +5.940 का रहा जबकि भारत का नेट रन रेट +4.680 का रहा। वहीं ग्रुप बी की अंकतालिका में यूएई तीसरे और मलेशिया चौथे नंबर पर है।

नेपाल-श्रीलंका मैच के बाद अंडर19 एशिया कप 2025 की अंकतालिका

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here