U19 वर्ल्ड कप: वैभव सूर्यवंशी ने एक पारी में सबसे ज्यादा छक्कों का नया कीर्तिमान बनाया

0

नई दिल्ली : भारतीय अंडर-19 टीम के धाकड़ ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में तहलका मचा दिया। उन्होंने सिर्फ 80 गेंदों का सामना करते हुए 175 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान वैभव ने 15 छक्के और 15 चौके जड़कर मैदान में धूम मचा दी। खास बात यह है कि इन 15 छक्कों के साथ उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 18 साल पुराना U19 रिकॉर्ड

वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में अपनी पारी के दौरान 15 छक्के लगाए और वो अंडर 19 वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बैटर बने। वैभव ने 18 साल पुराने ऑस्ट्रेलिया के बैटर माइकल हिल का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने साल 2008 में नामिबिया के खिलाफ अपनी पारी के दौरान 12 छक्के लगाए थे। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के ही क्रेग सिमंस हैं जिन्होंने साल 2002 में केन्या के खिलाफ अपनी पारी में 11 छक्के लगाए थे।

U19 वर्ल्ड कप में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम

15 – वैभव सूर्यवंशी (भारत) बनाम इंग्लैंड, हरारे, 2026
12 – माइकल हिल (ऑस्ट्रेलिया) बनाम नामिबिया, पेनांग, 2008
11 – क्रेग सिमंस (ऑस्ट्रेलिया) बनाम केन्या, डुनेडिन, 2002

यूथ वनडे में सबसे ज्यादा रन वैभव के नाम

वैभव 175 रन की पारी खेलने के बाद यूथ वनडे में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बन गए। वैभव के नाम पर अब यूथ वनडे में 25 मैचों में 1412 रन हो गए हैं और वो विजय जोल से आगे निकल गए जिनके नाम पर यूथ वनडे में 36 मैचों में 1404 रन दर्ज थे। तीसरे स्थान पर यशस्वी जायसवाल हैं जिन्होंने 27 मैचों में 1386 रन बनाए हैं।

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026: वैभव की तूफ़ानी पारी

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन भारत के लिए शानदार रहा। उन्होंने इस संस्करण में खेले 7 मैचों में कुल 439 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 62.72 और स्ट्राइक रेट 169.49 रहा। वैभव ने इस दौरान एक शतकीय पारी और तीन अर्धशतक जड़े। उन्होंने कुल 41 चौके और 30 छक्के भी लगाए। खासकर सेमीफाइनल में उन्होंने केवल 33 गेंदों पर 68 रन और फाइनल में 80 गेंदों पर 175 रन की धुआंधार पारी खेलकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here