UAE ने ट्राई सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया, इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान

0

नई दिल्ली: एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होगी। इस मल्टी नेशन टूर्नामेंट से पहले यूएई, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच टी-20 ट्राई सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 29 अगस्त से हो रही है। इस बीच, यूएई क्रिकेट टीम ने इस ट्राई सीरीज के लिए अपने 15 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है, जिसकी कप्तानी मुहम्मद वसीम करेंगे।

टीम में शामिल किए गए कई अनुभवी खिलाड़ी

इस ट्राई सीरीज के जरिए तीनों टीमें आगामी एशिया कप की तैयारी करती नजर आएंगी। यूएई ने अपनी टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों को शामिल किया है। बल्लेबाजी की जिम्मेदारी मुहम्मद वसीम, अलीशान शरफू, आसिफ खान और ध्रुव पराशर जैसे खिलाड़ियों को सौंपी गई है, जबकि विकेटकीपिंग की भूमिका आर्यांश शर्मा निभाएंगे। गेंदबाजी में मुहम्मद फारूक, मुहम्मद जवादुल्लाह और जुनैद सिदक्की जैसे खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं।

ट्राई सीरीज में UAE का पहला मुकाबला 30 अगस्त को

इस ट्राई सीरीज में यूएई की टीम अपना पहला मुकाबला 30 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। उसके बाद 1 सितंबर को टीम अफगानिस्तान से भिड़ेगी। टीम 4 सितंबर को फिर से पाकिस्तान का सामना करेगी और 5 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ अपना अंतिम मुकाबला खेलेगी।

एशिया कप के लिए दो देशों की टीमों ने स्क्वॉड घोषित करने में देरी

यूएई की टीम को 9 सितंबर से एशिया कप में हिस्सा लेना है, लेकिन उन्होंने अभी तक टूर्नामेंट के लिए अपना स्क्वॉड घोषित नहीं किया है। अब यह देखना बाकी है कि टीम कब अपना स्क्वॉड पेश करती है। इसके अलावा, श्रीलंका भी ऐसी टीमों में शामिल है जिन्होंने एशिया कप के लिए अभी तक स्क्वॉड का ऐलान नहीं किया। बाकी छह टीमों ने अपने स्क्वॉड की घोषणा कर दी है।

ट्राई सीरीज के लिए यूएई का स्क्वॉड

मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), आसिफ खान, ध्रुव पाराशर, एथन डिसूजा, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), रोहिद खान और सगीर खान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here