ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए अंडर-18 पुरुष और महिला हॉकी टीमों की घोषणा, स्क्वॉड जारी

0

भोपाल : 7 मई (भाषा) हॉकी इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 15 से 20 मई तक होने वाली घरेलू श्रृंखला के लिए 24 सदस्यीय अंडर-18 पुरुष और महिला टीमों की घोषणा कर दी है। यह चार मैचों की श्रृंखला भोपाल स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र पर खेली जाएगी। यह श्रृंखला जापान के काकामिगाहारा में 29 मई से 6 जून तक होने वाले पुरुष और महिला अंडर-18 एशिया कप की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है। टीमों का चयन राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के दौरान किया गया, जिसमें 42 खिलाड़ियों में से मैच फिटनेस और तकनीकी कौशल के आधार पर 24 खिलाड़ियों को चुना गया है।

फॉरवर्ड केतन कुशवाहा अंडर 18 पुरूष टीम के कप्तान होंगे जबकि महिला टीम की कमान स्वीटी कुजूर को सौंपी गई है । मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुरूष टीम के कोच सरदार सिंह ने कहा ,‘‘ शिविर के बाद हमने 24 खिलाड़ियों को चुना जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के योग्य हैं । आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच इस टीम की असल परीक्षा होगी । जापान में होने वाले अंडर 18 एशिया कप से पहले यह देखना होगा कि टीम आस्ट्रेलियाई शैली की हॉकी का दबाव कैसे झेल पाती है ।’’

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिला टीम की कोच रानी रामपाल ने कहा, ‘‘हमने उन 24 खिलाड़ियों का चयन किया है जिन्होंने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। ऑस्ट्रेलिया जैसी शीर्ष टीम के खिलाफ चार मैच खेलने से हमें अपनी ताकत और कमजोरियों को समझने का अवसर मिलेगा। एशिया कप से पहले यह श्रृंखला टीम के लिए एक तरह से ड्रेस रिहर्सल साबित होगी।’’

अंडर 18 पुरूष टीम :
  • गोलकीपर : सावन कुमार, आयुष रजक, विशाल बड़ा
  • डिफेंडर : अंश बहुत्रा, आशीष तानी पूर्ति, अरमान सोरेंग, दीपकप्रकाश टोप्पो, करण गौतम, करण धानुक
  • मिडफील्डर : प्रेमचंद सोय, राहुल यादव, वरिंदर सिंह, रोमित पाल, अर्जनदीप सिंह, गुरसिमरनप्रीत सिंह, अर्शदीप सिंह, अवि मानिकपुरी
  • फॅारवर्ड : आकाश दीप, केतन कुशवाहा (कप्तान ),शाहरूख अली, गाजी खान, प्रहलाद राजभर, सिद्धार्थ बेन, जेसान कांडुल्ना
अंडर 18 महिला टीम :
  • गोलकीपर : महक परिहार, हैरी, खिली कुमारी
  • डिफेंडर : सुगन सांगा, नीलम टोप्नो, रूबिना बक्सला, किरण इक्का, दिव्या यादव, सुलोचनी
  • मिडफील्डर : श्रुति कुमारी, दिया, हर्षिता, रशमीन कौर, लामिंगांबी एकोइजाम, नैंसी सरोहा, तोंगब्राम लांचेंबी देवी, स्नेहा दावडे
  • फॉरवर्ड : नौशीन नाज, स्वीटी कुजूर (कप्तान), प्रियंका मिंज, संदीपा कुमारी, नम्मी गीताश्री, प्रिंसेस प्रिया इक्का, पुष्पा मांझी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here