नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज आज (29 जनवरी 2026) से शुरू हो रही है। सीरीज का पहला मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा, जो भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होगा। वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से यह सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी अहम मानी जा रही है।
प्रमुख खिलाड़ियों के बिना मैदान में उतर सकती है ऑस्ट्रेलिया
विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से यह सीरीज भले ही दोनों टीमों के लिए अहम हो, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने वर्ल्ड कॉम्बिनेशन को आराम देकर कई युवा खिलाड़ियों के साथ इस सीरीज में उतर सकती है। ऐसी खबरें हैं की टीम प्रबंधन युवा खिलाड़ियों को मौका देकर प्रमुख खिलाड़ियों के बिना उतर सकती है। कहा ये भी जा रहा है कि मिचेल मार्श की जगह ट्रैविस हेड कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम जोश हेजलवुड, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस और ग्लेन मैक्सवेल के बिना पाकिस्तान पहुंची हैं। यह खिलाड़ी वर्ल्ड कप के लिए सीधा श्रीलंका जाएंगे।
बाबर और अफरीदी की वापसी पर रहेंगी सबकी नजरें
वहीं पाकिस्तान की टीम में बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी की वापसी पर सभी की नजरें टिकी होंगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान अपनी लगभग पूरी वर्ल्ड कप टीम के साथ मैदान में उतरेगा। शाहीन शाह अफरीदी चोट से उबरने के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं और वर्ल्ड कप से पहले उनके प्रदर्शन पर खास ध्यान रहेगा। घुटने की चोट के कारण अफरीदी बिग बैश लीग (BBL) से बाहर हो गए थे। इसके अलावा, वर्ल्ड कप से पहले बाबर आजम का फॉर्म भी चर्चा का विषय रहेगा, क्योंकि BBL में उनका बल्ला शांत नजर आया था। बाबर ने 11 पारियों में केवल 103.06 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे।
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले पहले टी20 इंटरनेशनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
- पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 इंटरनेशनल मैच कब खेला जाना है?
- पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 इंटरनेशनल मैच गुरुवार 29 जनवरी 2026 को खेला जाना है।
- पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 इंटरनेशनल मैच कहां खेला जाना है?
- पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 इंटरनेशनल मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम पर खेला जाएगा।
- पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टी20 मैच का टॉस कितने बजे होगा?
- पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए शाम 4 बजे टॉस किया जाएगा।
- पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा?
- पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 इंटरनेशनल मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 4:30 बजे से शुरू होगा।
- पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टी20 मैच को भारत में किस टीवी चैनल पर लाइव देख सकते हैं?
- पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 इंटरनेशनल मैच का भारत में किसी भी चैनल पर लाइव टेलिकास्ट यानी सीधा प्रसारण नहीं किया जाएगा।
- पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टी20 मैच की भारत में किस OTT चैनल पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी?
- पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टी20 इंटरनेशनल मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग Fancode ऐप पर उपलब्ध होगी।


