UP T20 League 2026: रिंकू का तूफान, मेरठ की छठी जीत; जानें टॉप-5 बल्लेबाज और गेंदबाज

0

नई दिल्ली : यूपी टी20 लीग 2026 का 16वां मुकाबला मेरठ मैवेरिक्स और गोरखपुर लायंस के बीच खेला गया। इस मुकाबले में मेरठ ने कप्तान रिंकू सिंह, स्वास्तिक चिकारा की शानदार बल्लेबाजी और जीशान अंसारी की प्रभावी गेंदबाजी के दम पर 10 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। यह इस सीजन में मेरठ मैवेरिक्स की लगातार छठी जीत है। टीम ने अपने सभी छह मुकाबले जीतकर 12 अंक हासिल कर लिए हैं और अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर मजबूती से काबिज है। बारिश से बाधित इस मैच को 8-8 ओवर का कर दिया गया था जिसमें मेरठ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद गोरखपुर की टीम ने 8 ओवर में 6 विकेट पर 91 रन बनाए। इसके जवाब में मेरठ ने 6.4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 92 रन बनाकर मैच जीत लिया। गोरखपुर की ये छठे मैच में चौथी हार रही।

रिंकू सिंह का 414 के स्ट्राइक रेट से तूफानी प्रदर्शन

इस मैच में गोरखपुर की तरफ से पहली पारी में ओपनर अभय प्रताप सिंह ने सबसे बड़ी 33 रन की पारी खेली तो वहीं मेरठ की तरफ से जीशान अंसारी ने गजब की गेंदबाजी की और 2 ओवर में 10 रन देकर 4 विकेट लिए। मेरठ की तरफ से कप्तान रिंकू सिंह ने 7 गेंदों पर 3 छक्के और 2 चौकों की मदद से नाबाद 29 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 414.29 का रहा जबकि स्वास्तिक चिकारा ने 24 गेंदों पर 44 रन की नाबाद पारी खेली। अक्षय दुबे 13 रन बनाकर रिटायर हर्ट हो गए।

स्वास्तिक-जीशान ने हासिल किया नंबर-1 का मुकाम

यूपी टी20 लीग 2026 के 16वें मुकाबले के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में स्वास्तिक चिकारा शीर्ष पर बने हुए हैं। उन्होंने छह मैचों में 229 रन बनाए हैं। वहीं, करन शर्मा पांच मैचों में 186 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। गेंदबाजों की सूची में जीशान अंसारी का दबदबा कायम है। जीशान ने अब तक 14 विकेट लेकर पहला स्थान हासिल किया है, जबकि अभिनंदन सिंह 13 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद हैं।

मेरठ-गोरखपुर मैच के बाद टॉप-5 बल्लेबाज-गेंदबाज
बल्लेबाज मैच पारी नाबाद रन बेस्ट स्कोर औसत गेंद स्ट्राइक रेट 100 50 6 4
स्वास्तिक चिकारा 6 6 2 229 97 57.25 126 181.75 2 14 23
करन शर्मा 5 5 1 186 92 46.5 127 146.46 1 16 7
साहब युवराज सिंह 5 4 181 91 45.25 126 143.65 1 8 15
अजीत वर्मा 5 5 1 171 59 42.75 139 123.02 2 5 17
अभय प्रताप सिंह 6 6 168 70 28 96 175 1 10 18
गेंदबाज मैच पारी ओवर रन विकेट बेस्ट बॉलिंग औसत इकानॉमी स्ट्राइक रेट 4 विकेट 5 विकेट मेडन
जीशान अंसारी 6 6 19 152 14 4/10 10.86 8 8.14 1
अभिनंदन सिंह 5 5 17.5 154 13 4/30 11.85 8.64 8.23 2
कार्तिक त्यागी 5 5 15.3 105 8 3/12 13.13 6.77 11.63
कुणाल त्यागी 5 5 18 128 8 4/16 16 7.11 13.5 1
अजय कुमार 5 5 16 122 8 4/27 15.25 7.63 12 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here