पाकिस्तान के खिलाफ वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, इंडिया-ए की नजर दूसरी जीत पर

0

नई दिल्ली : इंडिया ए ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में धमाकेदार शुरुआत की और अपने पहले ही लीग मैच में नेपाल की टीम को 306 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। अब भारत को इस टूर्नामेंट में अपना दूसरा लीग मैच पाकिस्तान ए टीम के खिलाफ रविवार को खेलना है। भारत की नजर अब लगातार दूसरी जीत पर होगी जिससे कि ये टीम अगले चरण में यानी सेमीफाइनल में आसानी से पहुंच जाए।

भारत ने जिस तरह का खेल नेपाल के खिलाफ दिखाया था वो कमाल का था। पहले बैटिंग में टीम इंडिया ने कमाल किया क्योंकि भारत के पहले 3 विकेट 42 रन पर गिर गए थे, लेकिन इसके बाद कप्तान तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र ने शतक लगाकर टीम के स्कोर को 332 रन तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी और इसके बाद गेंदबाजी में हर्षित राणा और प्रिंस यादव ने मिलकर विरोधी टीम का काम तमाम कर दिया और 11.3 ओवर में सिर्फ 26 रन पर आउट कर दिया।

पाकिस्तान के खिलाफ इंडिया-ए की प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना कम

वैसे भारतीय टीम को पाकिस्तान से कड़ी टक्कर मिल सकती है जिसने अपने पहले मैच में यूएई को 61 रन से हराया था ऐसे में टीम इंडिया को इस टीम के खिलाफ बेहतर रणनीति के साथ मैदान पर उतरना होगा। नेपाल के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और आयुष बदोनी जल्दी आउट हो गए थे, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उन्हें टिककर खेलना होगा और टीम के लिए रन भी बनाने होंगे। वहीं रिंकू सिंह भी नेपाल के खिलाफ अच्छा नहीं कर पाए थे और उन्हें भी जिम्मेदारी से खेलना होगा।

भारत के पास अच्छी बैटिंग लाइनअप है जिसमें निचले क्रम में शाहबाज अहमद और सूर्यांश शेडगे जैसे खिलाड़ी हैं जो तेज गति सेरन बनाने की क्षमता रखते हैं, लेकिन भारत के लिए अच्छी शुरुआत बेहद जरूरी होगी जिससे कि निचले क्रम के बल्लेबाजों पर ज्यादा दवाब ना पड़े। पाकिस्तान के खिलाफ भारत शायद ही अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव करे और उसी टीम के साथ मैदान पर उतर सकती है जो नेपाल के खिलाफ मैदान पर उतरी थी और ये टीम पूरी तरह से संतुलित नजर आ रही थी।

भारत की बल्लेबाजी क्रम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बदोनी, तिलक वर्मा, कुमार कुशाग्र, रिंकू सिंह होंगे जबकि टीम में दो ऑलराउंडर शाहबाज अहमद और सूर्यांश शेडगे के रूप में होंगे और ये दोनों ही स्पिन गेंदबाजी करते हैं। वहीं आयुष बदोनी भी गेंदबाजी कर लेते हैं और दोहा कि पिच को देखते हुए टीम में दो तेज गेंदबाज हर्षित राणा और प्रिंस यादव होंगे। टीम में विशुद्ध स्पिनर के रूप में विप्रज निगम होंगे।

पाकिस्तान ए के खिलाफ इंडिया ए की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, रिंकू सिंह (उप-कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव।

इंडिया ए की टीम: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, आयुष बदोनी, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, तनुष कोटियान, प्रभसिमरन सिंह, हर्ष दुबे, अरशद खान।

पाकिस्तान ए की टीम: शमील हुसैन, माज सदाकत, रोहेल नजीर (विकेटकीपर), हसन नवाज, अब्दुल समद (कप्तान), फरहान यूसुफ, साद मसूद, मोहम्मद इमरान रंधावा, अहमद दानियाल, सुफयान मोकिम, अली रजा, शाहजेब खान, हैदर अली, मोहम्मद हसनैन, दानिश अजीज।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here