वैभव-अभिषेक की विस्फोटक बल्लेबाजी से मचा धमाल, भारत ने रचे 3 ऐतिहासिक विश्व रिकॉर्ड

0

नई दिल्ली : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला वेलिंगटन में खेला जा रहा है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने शुरुआती 4 ओवर में ही 84 रन ठोक दिए। भारत ने महज 2.2 ओवर में 50 रन पूरे कर लिए। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह किसी टीम के सबसे तेज अर्धशतक की संयुक्त बराबरी है, जबकि पूर्ण सदस्य देशों के बीच यह भारत का सबसे तेज अर्धशतक है।

इसके बाद भारत ने 5 ओवर में 100 रन पूरे किए और यह टी20 इंटरनेशनल में किसी भी टीम का सबसे तेज शतक था। फिर पावरप्ले में टीम इंडिया ने 118 रन बनाए और यह वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। अभिषेक शर्मा ने भी इस पारी में 15 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। वैभव सूर्यवंशी ने जैकब डफी के पहले ओवर में तेज शुरुआत की। उसके बाद अभिषेक शर्मा ने एडम मिल्ने, काइल जैमीसन और माइकल ब्रेसवेल की क्लास लगा दी। उनका टी20 इंटरनेशनल में यह दूसरी सबसे तेज पचासा था। वैभव सूर्यवंशी ने भी 19 गेंद पर 45 रन की पारी खेली। दोनों के बीच 43 गेंद पर 133 रन की साझेदारी हुई।

T20I में किसी टीम का सबसे तेज पचासा

2.2 ओवर: पापुआ न्यू गिनिया vs वानुआटु, 2019
2.2 ओवर: रोमानिया vs सर्बिया, सोफिया, 2021
2.2 ओवर: भारत vs न्यूजीलैंड, वेलिंगटन, 2026
2.3 ओवर: फिलिपीन्स vs इंडोनेशिया, बाली, 2023
2.4 ओवर: न्यूजीलैंड vs स्कॉटलैंड, द ओवल, 2009
2.4 ओवर: न्यूजीलैंड vs इंग्लैंड, ऑकलैंड, 2019
2.4 ओवर: साउथ अफ्रीका vs वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2023

T20I में किसी टीम का सबसे तेज शतक

5 ओवर: भारत vs न्यूजीलैंड, वेलिंगटन, 2026
5.2 ओवर: रोमानिया vs सर्बिया, सोफिया, 2021
5.3 ओवर: साउथ अफ्रीका vs वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2023
5.3 ओवर: ऑस्ट्रेलिया vs स्कॉटलैंड, एडिनबर्ग, 2024
5.5 ओवर: जिम्बाब्वे vs गाम्बिया, नैरोबी, 2024
5.5 ओवर: इंग्लैंड vs साउथ अफ्रीका, ओल्ड ट्रैफर्ड, 2025

T20I में पावरप्ले के सबसे बड़े स्कोर

118/0 : भारत vs न्यूजीलैंड, वेलिंगटन, 2026
116/0 : रोमानिया vs सर्बिया, सोफिया, 2021 (5.4 ओवर)
113/1 : ऑस्ट्रेलिया vs स्कॉटलैंड, एडिनबर्ग, 2024
103/1 : जिम्बाब्वे vs गाम्बिया, नैरोबी, 2024
102/0 : साउथ अफ्रीका vs वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2023
100/0 : इंग्लैंड vs साउथ अफ्रीका, ओल्ड ट्रैफर्ड, 2025
100/0 : भारत vs अफगानिस्तान, दिल्ली, 2026

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here