वैभव ने 180 के स्ट्राइक रेट से मचाया धमाल, अर्धशतक से चूके; सहवाग की बराबरी

0

नई दिल्ली : एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन वह अपनी पारी को अर्धशतक में तब्दील नहीं कर सके। वहीं टीम के अन्य प्रमुख बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और दोनों दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारतीय टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए सिर्फ 12 रन की ही साझेदारी हुई थी कि अभिषेक शर्मा आउट हो गए। अभिषेक ने 3 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 7 रन बनाए और वो सहान अराच्चिगे का शिकार बने। वहीं तीसरे नंबर पर आए संजू सैमसन का भी बल्ला इस मैच में नहीं चला और उन्होंने भी एक चौके की मदद से 9 गेंदों पर 7 रन बनाकर अपना विकेट गंवा दिया। वैभव ने शुरुआत से ही गेंदबाजों पर दवाब बनाने की कोशिश की और वो इसमें सफल भी रहे।

बेशक संजू-अभिषेक आउट हो गए, लेकिन संजू ने अपने अंदाज में बैटिंग जारी रखा। हालांकि उन्होंने जब 21 गेंदों पर 38 रन बना लिए थे तभी सहान की गेंद पर कैच आउट हो गए, लेकिन अपनी पारी के दौरान उन्होंने 2 छक्के और 6 चौके लगाए। इस पारी के दौरान वैभव का स्ट्राइक रेट 180.95 का रहा। इस मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर भी कुछ खास नहीं कर पाए और वो 12 गेंदों पर 13 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। वैभव ने अब तक टी20आई में खेले 7 मैचों में कुल 16 छक्के लगाए हैं और उन्होंने टी20आई में छक्के लगाने के मामले में वीरेंद्र सहवाग की बराबरी कर ली। सहवाग ने अपने टी20आई क्रिकेट करियर में खेले 19 मैचों में 16 छक्के लगाए थे। हालांकि वैभव अब अगले मैच में एक छक्का लगाते ही सहवाग को पीछे छोड़ देंगे और टी20आई में छक्के लगाने के मामले में उन्हें पीछे छोड़ देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here