नई दिल्ली : भारत ने श्रीलंका के खिलाफ एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इशान किशन की अर्धशतकीय पारी साथ ही वैभव सूर्यवंशी की तेज पारी के दम पर 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाए और विरोधी टीम को जीत के लिए 170 रन का लक्ष्य दिया। श्रीलंका के गेंदबाजों ने इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों को काफी परेशान किया, लेकिन इशान किशन ने शानदार बैटिंग करते हुए भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने का काम किया।
इस मैच में भारत के लिए इशान किशन ने सबसे बड़ी पारी खेली और उन्होंने अपनी पारी के दौरान अपना अर्धशतक 33 गेंदों पर पूरा किया। इशान ने 46 गेंदों पर नाबाद 80 रन की पारी खेल और इस दौरान 5 छक्के और 4 चौके लगाए। वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए सिर्फ 12 रन की ही साझेदारी हुई थी कि अभिषेक शर्मा आउट हो गए। अभिषेक ने 3 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 7 रन बनाए और वो सहान अराच्चिगे का शिकार बने।
तीसरे नंबर पर आए संजू सैमसन का भी बल्ला इस मैच में नहीं चला और उन्होंने भी एक चौके की मदद से 9 गेंदों पर 7 रन बनाकर अपना विकेट गंवा दिया। वैभव ने शुरुआत से ही गेंदबाजों पर दवाब बनाने की कोशिश की और वो इसमें सफल भी रहे। बेशक संजू-अभिषेक आउट हो गए, लेकिन संजू ने अपने अंदाज में बैटिंग जारी रखा। हालांकि उन्होंने जब 21 गेंदों पर 38 रन बना लिए थे तभी सहान की गेंद पर कैच आउट हो गए, लेकिन अपनी पारी के दौरान उन्होंने 2 छक्के और 6 चौके लगाए। इस पारी के दौरान वैभव का स्ट्राइक रेट 180.95 का रहा।
इस मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर भी कुछ खास नहीं कर पाए और वो 12 गेंदों पर 13 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। भारतीय टीम के उप-कप्तान तिलक वर्मा ने भी बेहद निराश किया और वो 2 रन के स्कोर पर चलते बने जबकि छठे नंबर पर बैटिंग करने आए ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने 13 गेंदों पर 8 रन की पारी खेली। शिवम दुबे का बल्ला भी इस मैच में नहीं चला और उन्होंने 9 गेंदों पर 3 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर ने 7 रन बनाए और नाबाद रहे जबकि श्रीलंका की तरफ से थरिंदु रत्नायके और सहान अराच्चिगे ने सर्वाधिक 2-2 विकेट लिए।


