नई दिल्ली : आईपीएल 2026 की बेस्ट प्लेइंग 11 का चयन चेन्नई सुपर किंग्स के एक पूर्व खिलाड़ी ने किया है। खास बात यह है कि इस प्लेइंग 11 में अभिषेक शर्मा, इशान किशन, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है, जबकि इन सभी खिलाड़ियों ने इस सीजन बेहतरीन प्रदर्शन किया है। सीएसके के पूर्व खिलाड़ी सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वैभव सूर्यवंशी और शुभमन गिल को टीम के ओपनर्स के तौर पर चुना है।
रजत पाटीदार को बद्रीनाथ ने भी अपनी बेस्ट प्लेइंग 11 का कप्तान बनाया है। इससे पहले जनसत्ता की एनालिसिस में भी पाटीदार को लीग स्टेज के बाद की बेस्ट प्लेइंग 11 का कप्तान बनाया गया था। खास बात यह है कि सीएसके के पूर्व खिलाड़ी की प्लेइंग 11 में 9 ऐसे खिलाड़ी शामिल किए हैं जो आईपीएल 2026 प्लेऑफ का हिस्सा हैं।
टीम में इन विदेशी खिलाड़ियों को भी मिली जगह
सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने अपनी बेस्ट प्लेइंग 11 में चार विदेशी खिलाड़ियों के तौर पर सिर्फ हेनरिक क्लासेन को बतौर बल्लेबाज चुना है। उन्होंने राशिद खान को अपनी टीम में जगह ना देकर चौंकाय है। जबकि सुनील नरेन, कगिसो रबाडा, जोफ्रा आर्चर भी उनकी प्लेइंग 11 का हिस्सा हैं। बद्रीनाथ ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर अपनी टीम में अकील होसेन को शामिल किया है।
साथ ही उन्होंने अपनी टीम में वैभव के अलावा दो और अनकैप्ड नाम बताए हैं। बद्रीनाथ ने प्रिंस यादव और कार्तिक त्यागी के बीच टॉस किया है। उनके मुताबिक बेस्ट प्लेइंग 11 में दोनों में से किसी एक को बतौर पेसर जगह मिलनी चाहिए। गौरतलब है कि प्रिंस को हाल ही में भारत के वनडे स्क्वाड में भी अफगानिस्तान सीरीज के लिए चुना गया है।
IPL 2026 की बेस्ट प्लेइंग 11 (बद्रीनाथ द्वारा चुनी गई)
वैभव सूर्यवंशी, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हेनरिक क्लासेन, रजत पाटीदार (कप्तान), क्रुणाल पंड्या, सुनील नरेन, भुवनेश्वर कुमार, जोफ्रा आर्चर, कगिसो रबाडा, प्रिंस यादव/कार्तिक त्यागी।
इम्पैक्ट प्लेयर: अकील होसेन


