447 दिन में वैभव को करना होगा टेस्ट डेब्यू, सचिन के रिकॉर्ड पर नजर

0

नई दिल्ली : वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड दौरे पर दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में डेब्यू करते हुए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के सबसे युवा खिलाड़ियों में अपना नाम दर्ज करा लिया। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वह भारत के सबसे कम उम्र के पुरुष क्रिकेटर हैं। हालांकि, वनडे और टेस्ट क्रिकेट में सबसे युवा भारतीय डेब्यू का रिकॉर्ड अभी भी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम है। वैभव सूर्यवंशी का जन्म 27 मार्च 2011 को हुआ था और डेब्यू के समय उनकी उम्र 15 साल 122 दिन थी। अब उनके सामने सचिन तेंदुलकर का टेस्ट डेब्यू का रिकॉर्ड तोड़ने का बड़ा मौका है।

वैभव सूर्यवंशी 447 दिन के अंदर डेब्यू करने पर टेस्ट में सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे। उनके पास 17 अक्टूबर 2027 तक का वक्त है। वनडे में उन्हें सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ने के लिए 19 नवंबर 2027 तक डेब्यू करना होगा। सचिन तेंदुलकर ने 16 साल 205 दिन की उम्र में टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने वनडे में 16 साल 238 दिन की उम्र में वनडे में डेब्यू किया था।

सचिन का डेब्यू रहा था फीका, लेकिन बाद में रचा क्रिकेट इतिहास

सचिन तेंदुलकर का टेस्ट में डेब्यू 15 नवंबर 1989 को कराची में हुआ था। उन्होंने पहली टेस्ट पारी में 15 रन बनाए थे। दूसरी पारी में उनकी बल्लेबाजी नहीं आई थी। सचिन तेंदुलकर ने 18 दिसंबर 1989 को गुंजरवाला में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था। वह खाता नहीं खोल पाए थे।

डेब्यू मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने दिखाई प्रतिभा

वैभव सूर्यवंशी के टी20 करियर की शुरुआत शानदार रही है। इंग्लैंड दौरे पर शुरुआती तीन मैचों में उनका बल्ला नहीं चल पाया था और आखिरी वनडे मुकाबले में उन्हें टीम से बाहर भी कर दिया गया था। लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में वैभव ने शानदार वापसी करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने सीरीज के पहले और तीसरे मुकाबले में अर्धशतक जमाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार अपने नाम किया। तीन मैचों की टी20 सीरीज में वैभव ने दो अर्धशतकों की मदद से 151 रन बनाए और अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here