33.8 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी असफल, कोहली का रिकॉर्ड हाथ से फिसला

नई दिल्ली : भारतीय अंडर-19 टीम के 14 वर्षीय प्रतिभाशाली बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पिछले 9–10 महीनों में लगातार शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान खींचा है। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के पहले ही मुकाबले में उनसे बड़ी पारी की उम्मीदें थीं, लेकिन वह इसे भुना नहीं सके। वैभव सिर्फ 4 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हो गए। 17 वर्षीय रित्विक अपिड्डी ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। इसके साथ ही वैभव विराट कोहली का एक खास रिकॉर्ड तोड़ने से भी वंचित रह गए।

वैभव सूर्यवंशी अगर इस पारी में 6 रन बना लेते तो विराट कोहली को पीछे छोड़ सकते थे। वैभव लेकिन अब टूर्नामेंट के पहले मैच में यूएसए के खिलाफ फ्लाप रहे और सिर्फ 2 रन ही बना पाए। अब 17 जनवरी को बांग्लादेश के खिलाफ टूर्नामेंट के अगले मैच में उनके ऊपर नजरें रहेंगी। अगर वहां वैभव 4 रन बनाते हैं तो वह विराट से आगे निकल जाएंगे।

वैभव सूर्यवंशी फिलहाल अंडर-19 वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में आठवें स्थान पर हैं। इस मामले में विराट कोहली 978 रनों के साथ सातवें नंबर पर मौजूद हैं, जबकि वैभव उनसे सिर्फ 3 रन पीछे हैं। हालांकि, सरफराज खान, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल इस सूची में सूर्यवंशी से काफी आगे हैं। वहीं विजय जोल अंडर-19 वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज के रूप में शीर्ष स्थान पर काबिज हैं।

अंडर 19 वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय
खिलाड़ी अवधि मैच पारियां नाबाद रन उच्चतम स्कोर औसत गेंद खेलीं स्ट्राइक रेट 100 50 0 चौके छक्के
विजय जोल 2012-2014 36 36 3 1404 128 42.54 1920 73.12 4 7 3 145 13
यशस्वी जायसवाल 2018-2020 27 27 7 1386 114* 69.30 1653 83.84 3 12 1 150 30
तन्मय श्रीवास्तव 2005-2008 34 31 4 1316 110 48.74 1821 72.26 2 11 1 115 12
शुभमन गिल 2016-2018 16 15 4 1149 160 104.45 1113 103.23 4 6 137 9
उन्मुक्त चंद 2011-2012 21 21 4 1149 122* 67.58 1369 83.92 5 4 1 106 38
सरफराज खान 2013-2016 33 30 9 1080 101 51.42 1062 101.69 1 11 2 106 19
विराट कोहली 2006-2008 28 25 4 978 100 46.57 1143 85.56 1 6 1 93 14
वैभव सूर्यवंशी 2024-2026 19* 19 0 975 171 51.31 597 163.31 3 4 0 75 80
भारत को जीत के लिए मिला 108 रनों का लक्ष्य

अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप के पहले लीग मुकाबले में यूएसए के खिलाफ हेनिल पटेल की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारतीय अंडर-19 टीम ने विपक्षी टीम को महज 107 रनों पर ढेर कर दिया। इसके बाद भारत को जीत के लिए 108 रनों का लक्ष्य मिला। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। भारतीय टीम ग्रुप ए में यूएसए, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के साथ शामिल है, जबकि भारत अपना अगला लीग मैच 17 जनवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles