वैभव के हमवतन हेनिल ने 5 विकेट लेकर रचा इतिहास, बावा का 4 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त

0

नई दिल्ली : आईसीसी अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप 2026 के पहले मुकाबले में भारतीय अंडर-19 टीम के गेंदबाजों ने यूएसए अंडर-19 के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस मैच में भारत ने कुल छह गेंदबाजों का उपयोग किया और सभी ने प्रभावशाली गेंदबाजी की, लेकिन सबसे अधिक विकेट झटकने का कारनामा हेनिल पटेल ने किया।

हेनिल पटेल ने तोड़ा राज बावा का रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास

हेनिल पटेल ने इस मुकाबले में यूएसए के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में सिर्फ 16 रन देकर 5 विकेट झटके। उन्होंने अकेले ही यूएसए की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया और विरोधी टीम को पूरी तरह दबाव में ला दिया। हेनिल की इस घातक गेंदबाजी के चलते यूएसए की टीम 35.2 ओवर में मात्र 108 रन पर सिमट गई।

भारत की तरफ से इस मैच में दीपेश देवेंद्रन ने 6 ओवर में 19 रन देकर एक विकेट लिया जबकि आर एस अंबरीश ने 6 ओवर में 14 रन देकर एक विकेट लिया। खिलान पटेल ने इस मैच में 8 ओवर फेंके और इस दौरान उन्होंने 27 रन देकर एक विकेट हासिल किया। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने भी बॉलिंग की और उन्होंने अपने ओवर की दूसरी गेंद पर ही यूएसए का आखिरी विकेट गिरा दिया। यानी उन्होंने 2 गेंदों पर 2 रन दिए और एक सफलता हासिल की।

हेनिल पटेल ने 16 रन देकर 5 विकेट झटकते हुए भारत की ओर से अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप में अब तक का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन दर्ज कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड राज बावा के नाम था, जिन्होंने 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 31 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे। वहीं इस सूची में तीसरे स्थान पर रवि बिश्नोई हैं, जिन्होंने 2020 में पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ सिर्फ 5 रन देकर 4 विकेट लिए थे।

अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारत के लिए बेस्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप 5 बॉलर्स

हेनिल पटेल- 5/16- बनाम यूएसए- 2026
राज बावा- 5/31- बनाम इंग्लैंड- 2022
रवि बिश्नोई- 4/5- बनाम जापान- 2020
अनुकूल रॉय- 5/14- बनाम पापुआ न्यू गिनी- 2018
कमलेश नागरकोटी- 3/18- बनाम ऑस्ट्रेलिया- 2018

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here