वैभव सूर्यवंशी के पास नंबर 1 बनने का सुनहरा अवसर, इतने रन जोड़ते ही पाकिस्तानी ओपनर रह जाएंगे पीछे

0

नई दिल्ली: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का पहला सेमीफाइनल इंडिया ए और बांग्लादेश ए के बीच खेला जाएगा। दोपहर 3:00 बजे शुरू होने वाले इस मैच में भारत के पास फाइनल में जगह बनाने का शानदार मौका रहेगा। टीम का लक्ष्य इस टूर्नामेंट में दूसरी बार खिताब अपने नाम करने के सपने को साकार करना होगा। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले इस मुकाबले में भारत के युवा ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के पास नंबर 1 बनने का मौका है। वैभव अभी अच्छी फॉर्म में हैं और उनसे इस मुकाबले में भारत बड़े स्कोर की उम्मीद करेगा, लेकिन वो इस मैच में जैसे ही 12 रन बना लेंगे पाकिस्तानी बल्लेबाज नाज सदाकत को पीछे छोड़ देंगे।

वैभव के सामने शीर्ष स्थान हासिल करने का अवसर

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के लीग चरण के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में वैभव फिलहाल दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने तीन मैचों में 67.00 की औसत और 242.16 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 201 रन जुटाए हैं। इस दौरान उनके नाम एक शतक दर्ज है, साथ ही उन्होंने 18 छक्के और 18 चौके भी जड़े हैं। वैभव का अब तक का सर्वोच्च स्कोर 144 रन रहा है।

इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के ओपनर नाज सदाकत का प्रदर्शन भी शानदार रहा है। उन्होंने तीन मैचों में 212 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं, और उनकी स्ट्राइक रेट 182.75 रही है। अब बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में जैसे ही वैभव सूर्यवंशी 12 रन जोड़ लेते हैं, वे नाज को पछाड़कर टूर्नामेंट के सर्वोच्च रन-स्कोरर बन जाएंगे।

सेमीफाइनल मुकाबले के लिए इंडिया ए की संभावित प्लेइंग इलेवन

वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्या, नमन धीर, जितेश शर्मा (कप्तान-विकेट कीपर), नेहल वढेरा, आशुतोष शर्मा, रमनदीप सिंह, हर्ष दुबे, गुरजपनीत सिंह, सुयश शर्मा, विजयकुमार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here