वैभव सूर्यवंशी का फिर धमाका: 5 छक्के जड़े, 400 रन पूरे; हेलीकॉप्टर शॉट से लूटी महफिल

0

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले का दम दिखाया और 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने शुरुआत अर्शदीप सिंह की धुनाई से की, फिर लॉकी फर्ग्युसन और मार्को यानसेन को भी नहीं छोड़ा। वैभव ने सिर्फ 16 गेंदों पर 43 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 5 शानदार छक्के शामिल रहे। इस धमाकेदार पारी के साथ उन्होंने सीजन में 400 रन भी पूरे कर लिए और ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया।

वैभव सूर्यवंशी ने इस दौरान लॉकी फर्ग्युसन के खिलाफ शानदार हेलीकॉप्टर शॉट लगाकर महफिल लूट ली। इस धमाकेदार पारी के दम पर वह एक बार फिर इस सीजन ऑरेंज कैप होल्डर बन गए। वैभव ने अपनी 9वीं पारी में 400 रन का आंकड़ा छू लिया और ऐसा करने वाले इस सीजन के बल्लेबाज बने। उन्होंने एक बार फिर विपक्षी गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। हालांकि आखिर में अर्शदीप सिंह ने उनका विकेट लेकर राजस्थान रॉयल्स को 51 रन के स्कोर पर पहला झटका दिया।

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी के दमदार आंकड़े

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अभी तक 9 मैचों की 9 पारियों में 44.44 की औसत और 238.10 के स्ट्राइक रेट से 400 रन बना लिए हैं। उनके नाम इस सीजन अभी तक सबसे ज्यादा 37 छक्के दर्ज हैं। उन्होंने 34 चौके भी इस सीजन लगाए हैं। वह अभिषेक शर्मा, केएल राहुल को पीछे छोड़ते हुए ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड में नंबर 1 पर आ गए हैं।

पंजाब किंग्स ने राजस्थान को दिया 223 रन का बड़ा लक्ष्य

इस मुकाबले में राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने शानदार स्कोर खड़ा किया। मार्कस स्टोइनिस ने सिर्फ 22 गेंदों पर 62 रन की नाबाद विस्फोटक पारी खेलकर टीम का स्कोर 20 ओवर में 222 रन तक पहुंचा दिया। उन्होंने आखिरी ओवर में बृजेश शर्मा के खिलाफ 24 रन बटोरे। वहीं प्रभसिमरन सिंह ने 44 गेंदों पर 59 रन की अहम पारी खेली, जबकि प्रियांश आर्या ने 11 गेंदों में 29 रन बनाकर टीम को एक बार फिर तूफानी शुरुआत दिलाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here