वैभव का धमाका: रोहित-रैना-रहाणे के रिकॉर्ड ध्वस्त, 300 स्ट्राइक रेट वाले क्लब में एंट्री

0

नई दिल्ली : IPL 2026 के तीसरे मुकाबले में Rajasthan Royals के 15 वर्षीय युवा ओपनर Vaibhav Suryavanshi ने Chennai Super Kings के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। वैभव ने सिर्फ 17 गेंदों में 52 रन की तूफानी पारी खेली और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर राजस्थान ने यह मुकाबला 8 विकेट से आसानी से अपने नाम कर लिया, और युवा खिलाड़ी ने अपनी प्रतिभा का दमदार परिचय देते हुए एक नई पहचान बना ली।

वैभव ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 5 बेहतरीन छक्के और 4 चौके भी जड़े साथ ही साथ उनका स्ट्राइक रेट 305.88 का रहा। वैभव ने अपनी इस पारी के दम पर दो बेहतरीन रिकॉर्ड अपने नाम किए जिसमें उन्होंने सुरेश रैना, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे समेत 8 भारतीय बल्लेबाजों का रिकॉर्ड एक साथ तोड़ा साथ ही साथ इस लीग में 300 की स्ट्राइक रेट से 50 प्लस की पारी खेलने वाले बैटर्स की लिस्ट में भी एंट्री मारी।

8 दिग्गज भारतीय बल्लेबाजों को एक झटके में छोड़ा पीछे

वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 17 गेंदों पर 52 रन की तूफानी पारी खेलते हुए पावरप्ले (पहले 6 ओवर) के अंदर ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। आईपीएल में यह दूसरा मौका रहा जब उन्होंने पावरप्ले के भीतर 50+ स्कोर बनाया, जो उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी का बड़ा प्रमाण है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही वैभव ने सनी सोहल, सुरेश रैना, अजिंक्य रहाणे, प्रभसिमरन सिंह, नितीश राणा, प्रियांश आर्या, करुण नायर और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी एक साथ पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने इस लीग में पावरप्ले के अंदर एक-एक बार 50+ रन बनाने का कारनामा किया था।

यही नहीं वैभव ने इस पारी के साथ केएल राहुल, रिद्धिमान साहा, यशस्वी जायसवाल और इशान किशन की बराबरी भी कर ली। दरअसल वैभव से पहले इन सभी बैटर्स ने आईपीएल में दो-दो बार पावरप्ले में 50 से ज्यादा रन बनाने का कमाल किया था। वैभव अब इन सभी से साथ इस लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए। रोहित शर्मा ने आईपीएल 2026 के पहले ही मैच में केकेआर के खिलाफ ये कमाल किया था और पहली बारी पावरप्ले में 50 से ज्यादा रन बनाने का गौरव हासिल किया था।

IPL में पावरप्ले में सबसे ज्यादा बार 50+ की पारी खेलने वाले भारतीय बैटर

2 – केएल राहुल
2 – रिद्धिमान साहा
2 – यशस्वी जायसवाल
2 – ईशान किशन
2 – वैभव सूर्यवंशी
1 – सनी सोहल
1 – सुरेश रैना
1 – अजिंक्य रहाणे
1 – प्रभसिमरन सिंह
1 – नितीश राणा
1 – प्रियांश आर्या
1 – करुण नायर
1 – रोहित शर्मा

वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक एंट्री: खास क्लब में बनाई जगह

वैभव ने सीएसके के खिलाफ जो 52 रन की पारी खेली इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 305.88 का रहा। इससे बाद वो आईपीएल में 300 की ज्यादा की स्ट्राइक रेट के साथ 50 प्लस की पारी खेलने वाले ओवरऑल 10वें बैटर बने साथ ही साथ ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने। वैभव से पहले इस लीग में 300 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट के साथ 50 प्लस की पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना, यूसुफ पठान और केएल राहुल हैं।

आईपीएल में 300+ की स्ट्राइक रेट के साथ 50+ की पारी खेलने वाले टॉप 10 बैटर्स

378.57 – रोमारियो शेफर्ड (53* रन) बनाम सीएसके
373.33 – पैट कमिंस (56* रन) बनाम मुंबई
361.11 – जैक फ्रेजर-मैकगर्क (65 रन) बनाम हैदराबाद
348.00 – सुरेश रैना (87 रन) बनाम पंजाब किंग्स
327.27 – यूसुफ पठान (72 रन) बनाम हैदराबाद
326.31 – निकोलस पूरन (62 रन) बनाम आरसीबी
318.75 – केएल राहुल (51 रन) बनाम दिल्ली कैपिटल्स
317.64 – सुनील नरेन (54 रन) बनाम आरसीबी
311.11 – जैक फ्रेजर-मैकगर्क (84 रन) बनाम मुंबई इंडियंस
305.88 – वैभव सूर्यवंशी (52 रन) बनाम सीएसके

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here