KKR के खिलाफ रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी: रोहित, कोहली, धवन, रैना जैसे दिग्गज शामिल

0

नई दिल्ली : मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आईपीएल 2026 का आगाज शानदार अंदाज में किया। अपनी टीम के पहले लीग मैच में उन्होंने ऐसी बल्लेबाजी की कि हर कोई हैरान रह गया। रोहित अब भारत के लिए केवल एक ही प्रारूप में खेलते हैं और लगातार मैदान पर नहीं रहते, इसके बावजूद उन्होंने हाई स्कोर वाले मुकाबले में जिस तरह से बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी की, वह वाकई देखने लायक था।

KKR के खिलाफ सबसे ज्यादा रन रोहित शर्मा के नाम

रोहित शर्मा ने केकेआर के खिलाफ 38 गेंदों पर 78 रन बनाए और वो इस टीम के खिलाफ आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंच गए जहां पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बैटर डेविड वार्नर थे। यानी रोहित शर्मा अब वार्नर से आगे निकल गए। रोहित ने केकेआर के खिलाफ अब तक कुल 1161 रन बना लिए हैं तो वहीं वार्नर ने इस टीम के विरुद्ध कुल 1093 रन बनाए थे।

तीसरे नंबर पर हैं विराट कोहली

रोहित शर्मा, कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। वहीं इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने अब तक कुल 1021 रन बनाए हैं। शिखर धवन, जो अब आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं, इस सूची में चौथे स्थान पर हैं और उन्होंने इस टीम के खिलाफ 907 रन बनाए थे। वहीं सुरेश रैना पांचवें स्थान पर हैं, जिन्होंने अपने आईपीएल करियर के दौरान केकेआर के विरुद्ध 829 रन बनाए थे।

आईपीएल में केकेआर के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बैटर

रोहित शर्मा- 1161 रन
डेविड वार्नर- 1093 रन
विराट कोहली- 1021 रन
शिखर धवन- 907 रन
सुरेश रैना- 829 रन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here